{"_id":"57fd1edf4f1c1bc67b28e7a6","slug":"notice-sent-to-the-moderator-fso-rathi-steel","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठी स्टील संचालक को एफएसओ ने भेजा नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठी स्टील संचालक को एफएसओ ने भेजा नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
लाेहा फैक्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठी स्टील में बॉयलर फटने के मामले में एफएसओ ने फैक्ट्री संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।एफएसओ (फायर सेफ्टी ऑफिसर) राम किशोर यादव ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह ने उनसे फैक्ट्री में बॉयलर फटने और आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट का नोटिस मिलने के बाद उन्होंने फैक्ट्री संचालक को कारण बताने लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही फैक्ट्री के कर्मचारियों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, डॉक्टरों ने बताया कि आग में गंभीर रूप से झुलसे बिहार निवासी शिवनाथ और गाजीपुर निवासी हीरालाल की हालत में सुधार है।
बता दें कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे साउथ साइड जीटी रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राठी स्टील एंड पावर लिमिटेड में बॉयलर फटने और आग लगने से पांच लोग झुलस गए थे। धमाका इतना जोरदार था कि करीब 100 फीट ऊंची टीन की छत भी उड़ गई थी, साथ ही सीमेंट की सिल्लियां भरभराकर गिर गईं थीं।
विज्ञापन
धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी, जिससे हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने दो वाटर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया था।