{"_id":"591c646d4f1c1b8351f23d9d","slug":"not-connected-with-the-account-the-pension-will-not-come-this-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से नहीं जुड़ा आधार...पेंशन नहीं आएगी इस बार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से नहीं जुड़ा आधार...पेंशन नहीं आएगी इस बार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 17 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। सरकारी पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अंतिम तिथि गुजरने के बाद भी बड़ी संख्या में लाभार्थी आधार कार्ड को खाते से लिंक नहीं करा पाए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इन लोगों को जून की पेंशन नहीं मिल पाएगी। जिला प्रोबेशन कल्याण अधिकारी महेश कंडवाल ने स्पष्ट किया है कि जो खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं, उनमें पेंशन नहीं भेजी जाएगी।
विज्ञापन
वृद्धा पेंशन, विधवा और विकलांग पेंशन धारकों को करीब एक साल का समय दिया जा चुका है। विभाग लगातार नोटिस भेजकर आधार कार्ड को खाते से लिंक करने को कह रहा है लेकिन बड़ी संख्या में पेंशनधारियों के खातों से आधार लिंक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
यहां तक कि आधार लिंक नहीं कराने वाले लोगों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है क्योंकि पेंशन लेते समय भरे गए आवेदन पत्र में भरा गया मोबाइल नंबर मिल ही नहीं रहा है। ऐसे में विभाग सारे खातों को संदिग्ध मान रहा है।
उधर, जिला विकलांग कल्याण विकास जन अधिकारी संगीता सिंह ने बताया जिन लोगों की पेंशन रोकी जाएगी, उन्हें संदिग्ध मानकर जांच कराई जाएगी। हो सकता है कि आधार लिंक नहीं कराने वाले लोग पेंशन पाने के हकदार ही नहीं हों।
...और इधर प्रदेश में नंबर वन रहा जिला गाजियाबाद
दूसरी ओर केंद्र सरकार द्वारा जिन विकलांगों को पेंशन दी जा रही है, उनके खातों से आधार नंबर शत-प्रतिशत लिंक हैं। इसके चलते विकलांग पेंशन लाभार्थियों के खाते से आधार कार्ड को लिंक कराने में गाजियाबाद को प्रदेश में पहला स्थान भी मिला है। विकलांग कल्याण अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि केंद्रीय पेंशन योजना का लाभ उठाने वालों का खाता आधार से लिंक किया जा चुका है।