फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Noida Authority Ompal Singh surrendered junior engineer

नोएडा अथॉरिटी के जूनियर इंजीनियर ओमपाल सिंह ने किया सरेंडर

Fri, 16 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Noida Authority Ompal Singh surrendered junior engineer
यादव स‌िंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गाजियाबाद। नोएडा प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के साथ करोड़ों के टेंडर घोटाले का एक और आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है। काफी दिनों से फरार चल रहे नोएडा अथॉरिटी के जूनियर इंजीनियर ओमपाल सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को नोएडा अथॉरिटी में तैनात जूनियर इंजीनियर ओमपाल सिंह अपने अधिवक्ता के साथ विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में पेश हुआ और सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को 22 दिसंबर तक जुडिशियल कस्टडी में डासना जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि नोएडा के चर्चित टेंडर घोटाले में फंसे यादव सिंह, रामेंद्र सिंह, देवीराम आर्य, राजीव कुमार, जेपी सिंह, विनोद कुमार गोयल, आरडी शर्मा और प्रदीप गर्ग भी पहले से ही डासना जेल में बंद हैं। ओमपाल सिंह के सरेंडर किए जाने के बाद अब केवल दो आरोपी फरार चल रहे हैं। इनमें एक यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता है और दूसरा ठेकेदार पंकज जैन है। सीबीआई कोर्ट ने विगत तारीख पर फरार चल रहे आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed