फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No sewer system or regular garbage collection in Hindon Vihar

Ghaziabad News: हिंडन विहार में सीवर की व्यवस्था न कूड़े का नियमित उठान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
No sewer system or regular garbage collection in Hindon Vihar

विज्ञापन
गाजियाबाद। इलाके में न सीवर की व्यवस्था है और न ही कई जगहों पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो पा रही है। गलियों और सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इससे रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह दर्द है हिंडन विहार के निवासियों का, जो अमर उजाला के अभियान आपका क्षेत्र आपकी आवाज के तहत आयोजित संवाद में छलक पड़ा।लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
क्षेत्रीय निवासी हाजी परवेज ने बताया कि हिंडन विहार से राजनगर एक्सटेंशन की ओर जाने वाला मार्ग जर्जर है। सड़क पर बने गड्ढों से बारिश के दिनों में परेशानी बढ़ जाती है। बारिश का पानी भरने और कीचड़ होने से आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

एहसान ने बताया कि इलाके में नगर निगम की ओर से कूड़ा प्लांट बनाया गया है। उनका दावा है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कूड़ा निस्तारण प्लांट आबादी से 200 मीटर की दूरी पर स्थापित किया जाना चाहिए। प्लांट तक लाई जाने वाली गंदगी और बदबू के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजी इकबाल ने बताया कि इलाके के कई खाली प्लॉटों पर नगर निगम की ओर से कूड़ा डाल दिया गया है। इससे आसपास गंदगी और बदबू बनी रहती है। संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने से लोगों को परेशानी होती है। उनका कहना है कि इन समस्याओं को लेकर शिकायतें करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। संवाद के दौरान हाजी इमरान, मोहम्मद फैजल, मोहम्मद दानिश, परमजीत सिंह और बूंदे खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed