फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No resolution from farmers' protest; they will move court.

Ghaziabad News: 36 दिन से धरने पर किसान नहीं निकला समाधान, जाएंगे कोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
No resolution from farmers' protest; they will move court.

विज्ञापन
साहिबाबाद। मुआवजे की मांग पर अड़े कनावनी गांव के किसान 36 दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। किसानों ने अब सुनवाई न होने पर दोबारा न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं।
किसानों ने आरोप लगाया कि जीडीए ने फेज-1 के लेआउट में ऐसी भूमि शामिल की है, जिसके अधिग्रहण को वे न्यायालय के आदेशों के कारण समाप्त मानते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस भूमि पर नीलामी या अन्य कार्रवाई होने पर वे न्यायालय जाएंगे। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। धरना स्थल पर कैलाश नागर, भीम राज नागर, चंद्र नागर, भगत सिंह, धनेश्वर शर्मा, जगदीश शर्मा, सुखबीर नागर, बाबू नागर, श्याम सिंह प्रवीण नागर और अशोक कसाना सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों की प्रमुख मांगें

किसानों की मुख्य मांग है कि राजस्व अभिलेखों में उनके नाम बहाल किए जाएं। साथ ही, भूमि से संबंधित न्यायालय की स्थिति स्पष्ट होने तक जीडीए कोई आगे की कार्रवाई न करे। किसानों ने कहा कि आसपास के गांवों से मिल रहे, समर्थन से उनका आंदोलन मजबूत हो रहा है। उनका संघर्ष शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed