फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   "No religion, individuals identified as terrorists do: Pramod Krishnam

‘धर्म नहीं, व्यक्ति विशेष के रूप में हो आतंकी की पहचान: प्रमोद कृष्णम्

Tue, 05 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी Updated Tue, 05 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
"No religion, individuals identified as terrorists do: Pramod Krishnam
प्रमोद कृष्णम् - फोटो : अमर उजाला
‘हिंदू-मुस्लिम एकता को बनाए रखने के लिए संतों को अपनी जिम्मेदारी का बोध होना चाहिए। आतंकवादियों और अपराधियों की पहचान धर्म के नाम पर न करके व्यक्ति विशेष के रूप में की जानी चाहिए।’
विज्ञापन


यह कहना है कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् का। वह सोमवार को मसूरी में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. यामीन चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आकर समृद्ध और विकसित समाज की स्थापना करके स्वास्थ्य व उन्नति शील राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करना चाहिए। उनका कहना था कि अब संतों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी यह भी आ चुकी है कि वे समाज में एकता और भाईचारे का पैगाम फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपराध का कोई धर्म नहीं होता और किसी भी संप्रदाय पर कीचड़ उछालने की धर्म में इजाजत नहीं है। एक सवाल के जवाब में प्रमोद कृष्णम् ने कहा कि उन पर हमले की धमकी देने वाले कौन थे, इस बात का खुलासा तो जांच एजेंसी ही करेगी, वह तो सिर्फ  इतना कह सकते हैं कि धमकी देने वाले राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed