फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nitra peel the corn ready-made clothes

भुट्ठे के छिलके से निट्रा ने तैयार किए कपड़े

Tue, 13 Sep 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 13 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Nitra peel the corn ready-made clothes
rgtfdg - फोटो : Dailymail

नार्दन इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निट्रा) ने भुट्ठे के छिलके से बच्चों के लिए शानदार और आरामदायक ड्रेस तैयार की है। ड्रेस की खासियत है कि यह गर्मियों में पसीना सोखेगी और यह जल्दी फटेगी भी नहीं। निट्रा के विशेषज्ञों ने ड्रेस को तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे मार्केट में उतारा जाएगा।

विज्ञापन


अमूमन भुट्ठे को खाने के बाद हम उसे फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि भुटठे के छिलके से भी कपड़ा बनाया जा सकता है। निट्रा के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. एमएस परमार ने बताया कि भुट्ठे के छिलके निकालने के बाद इसे एक प्रोसेस द्वारा गलाया जाता है। छिलकों में अच्छी क्वालिटी का फाइबर होता है, जिसकी सहायता से धागा तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


छिलकों से बनने वाले धागे में पालिस्टर मिलाया जाता है। ताकि इसमें मजबूती आ सके। केमिकल प्रोसेस में एक रेशियो के तहत दोनों धागे मिलाकर मनचाही ड्रेस तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि भारत में काफी मात्रा में भुट्ठा पैदा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसानों को जागरूक किया जाए तो फसल के बाद इसके छिलके का प्रयोग करके भी किसान  मुनाफा कमा सकते हैं। साथ ही सस्ते कपड़े की जरूरत को भी पूरा किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed