फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nine flyovers and 8 foot overbridge needed

नौ फ्लाईओवर और 8 फुट ओवरब्रिज की दरकार

Fri, 03 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 03 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nine flyovers and 8 foot overbridge needed
फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
जिले को जाम मुक्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे के बाद शार्ट और लांग टर्म प्लानिंग तैयार की है। योजना के तहत गाजियाबाद में नौ और फ्लाईओवर बनाए जाने की दरकार बताई गई है। साथ ही 8 फुट ओवरब्रिज बनाया जाना भी जरूरी बताया है।
विज्ञापन


यह प्लानिंग एनएचएआई, जिला प्रशासन, जीडीए, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी को भेजी गई है। शार्ट टर्म प्लानिंग में अंबेडकर रोड, बागपत-लोनी रोड, एनएच-58, एनएच-24 पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और डिवाइडर ऊंचे करना शामिल है, जबकि फ्लाईओवर और फुट ओवरब्रिज बनाए जाना लांग टर्म प्लानिंग का हिस्सा है।
विज्ञापन


फ्लाईओवर वसुंधरा चौराहा, डासना चौराहा, धौलाना-मसूरी मार्ग, सीआईएसएफ कट, विजयनगर तिराहा, एबीईएस कट, छिजारसी कट, राज चौपला मोदीनगर और सेठ मुकंदलाल चौराहा हापुड़ रोड पर बनाए जाने की प्लानिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फुट ओवरब्रिज रेलवे रोड कट, घंटाघर, नया बस अड्डा, अर्थला, यूपी गेट, खोड़ा पुस्ता, विजयनगर टी प्वाइंट और डासना रेलवे ओवर ब्रिज पर बनाए जाने की जरूरत बताई गई है।


एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि सर्वे करने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने यातायात सुधार का पूरा खाका तैयार किया गया है, ताकि गाजियाबाद जाम मुक्त हो सके। बता दें कि गाजियाबाद में लाखों वाहन हर रोज गुजरते हैं, जाम यहां की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है।

ट्रैफिक पुलिस की प्लानिंग के तहत ही हापुड़ चुंगी और राजनगर एक्सटेंशन पर जल्द ही फ्लाईओवर बनाए जाने काम शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed