फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nimish Gautam secured first position in Chess Under-15

Ghaziabad News: शतरंज अंडर-15 में निमिश गौतम ने हासिल किया पहला स्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nimish Gautam secured first position in Chess Under-15
इंदिरापुरम। शक्तिखंड दो स्थित सेंट टेरेसा विद्यालय के शतरंज खिलाड़ियों ने चतुर्थ एनसीआर शतरंज प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता सनवैली इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को साईं चेस एकेडमी ने आयोजित कराई। प्रतियोगिता में अंडर-15 कैटेगरी में निमिश गौतम ने पहला, निहारिका नेगी ने दूसरा, तनवीर बहल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-9 कैटेगरी में अभिश्री शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर-11 कैटेगरी में अक्षित वत्स ने छठा स्थान प्राप्त किया। माधव ने सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी का खिताब जीता। सेंट टेरेसा विद्यालय के निदेशक राजा रमन खन्ना और विजय कुमार गुलाटी ने शतरंज के प्रशिक्षक मोहम्मद शाहिद और विजेता विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में रोजाना एक घंटे बच्चों को स्पोर्ट का प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed