फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NHM contractual employees have announced a protest; they will work while wearing black armbands.

Ghaziabad News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने आंदोलन का किया एलान, पांच काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
NHM contractual employees have announced a protest; they will work while wearing black armbands.

विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का एलान किया है। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की गाजियाबाद शाखा के पदाधिकारी व कर्मचारी पांच से सात अक्तूबर तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
इसके बाद आठ से 10 अक्तूबर तक संविदा कर्मचारियों की बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति तय करने के साथ कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया जाएगा। संगठन का कहना है कि शासन स्तर पर कई बार मांगें उठाने और अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री डॉ. चेतन वर्मा ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1500 से अधिक संविदा कर्मचारी विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारी लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने समेत कई मांगें उठा रहे हैं। इनमें संविदा कर्मचारियों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, महंगाई भत्ता, कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), आवास भत्ता और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पहले ही ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद शासन स्तर पर मांगों के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।


12 को लखनऊ कूच की तैयारी
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि इसके बाद भी मांगों पर शासन की ओर से निर्णय नहीं लिया गया तो 12 अक्तूबर को कर्मचारी लखनऊ कूच करेंगे। वहां अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed