{"_id":"6276620aefd72845296b5b02","slug":"ngt-imposes-a-fine-of-62-crores-on-builder-of-ghaziabad-s-savior-park-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: एनजीटी ने सेवियर सोसाइटी के बिल्डर पर लगाया 62 करोड़ का जुर्माना, पर्यावरण को क्षति पहुंचाने का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: एनजीटी ने सेवियर सोसाइटी के बिल्डर पर लगाया 62 करोड़ का जुर्माना, पर्यावरण को क्षति पहुंचाने का है मामला
Sat, 07 May 2022 05:42 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 07 May 2022 05:42 PM IST
सार
मोहन नगर की सेवियर पार्क सोसाइटी के बिल्डर पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हुए किए गए निर्माण पर जुर्माना लगाया गया है। साल 2021 में एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) की ओर से एनजीटी में केस दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
सोसाइटी में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के मोहननगर में एक सोसाइटी के बिल्डर पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हुए किए गए निर्माण को लेकर एनजीटी ने बड़ी कार्रवाई की है। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने मामले को लेकर सोसाइटी के बिल्डर पर 62 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। बिल्डर के खिलाफ 2021 में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
मोहन नगर की सेवियर पार्क सोसाइटी के बिल्डर पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हुए किए गए निर्माण पर जुर्माना लगाया गया है। साल 2021 में एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) की ओर से एनजीटी में केस दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
बिल्डर द्वारा बिना एनओसी के भूजल दोहन और सीवर लाइन बिछाए जाने को लेकर शिकायत की गई थी। एओए की शिकायतों के बाद एनजीटी की ओर से मामले की जांच को लेकर टीम गठित की गई। इसके बाद टीम ने सोसाइटी का सर्वे कर कोर्ट में रिपोर्ट जमा की थी।
विज्ञापन