फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Newborn girl found injured in pit in Bulandshahr ants were clinging to body

Bulandshahr: गड्ढे में घायल अवस्था में मिली नवजात बच्ची, शरीर से चिपटी हुई थीं चीटियां

Wed, 24 Aug 2022 10:35 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीराबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीराबाद। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 10:35 PM IST
सार

बच्ची को घायल अवस्था में नगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल अवस्था में नवजात बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Newborn girl found injured in pit in Bulandshahr ants were clinging to body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जलीलपुर के निकट सड़क किनारे गड्ढे में एक नवजात बच्ची घायल अवस्था में मिली। गड्ढे के पास मछली पकड़ रहे दो युवकों की नजर नवजात बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोग बच्ची को अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जलीलपुर के पास सड़क किनारे स्थित एक तालाब में दो युवक मछली पकड़ रहे थे। मछली पकड़ने के दौरान बच्चे की रोने की आवाज सुनकर दोनों युवक आसपास झाड़ियों में देखने पहुंचे तो एक गड्ढे में नवजात बच्ची पड़ी हुई थी। बच्ची के शरीर से चीटियां चिपटी हुई थीं। जिसके चलते उसके सिर से खून रिस रहा था। दोनों युवकों ने राह से गुजर रहे लोगों व गांव में भी सूचना दे दी। जिसके बाद दर्जनों लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed