{"_id":"585ad2434f1c1b1864e3b0e9","slug":"new-year-travelers-will-find-the-railway-station-free-wifi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा फ्री वाईफाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा फ्री वाईफाई
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
पासवर्ड से करें सुरक्षित
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। गूगल और रेलवे मिलकर यह सुविधा देंगे। स्टेशन पर इसके लिए नेटवर्किंग का काम अंतिम चरण में है।
एक सप्ताह में ट्रायल शुरू होने जाने की उम्मीद है और नए वर्ष से यात्रियों को फ्री वाईफाई मिलने लगेगा। स्टेशन पर आने वाले यात्री आधे घंटे वाईफाई का इस्तेमाल फ्री कर सकेंगे। आधे घंटे के बाद की वाईफाई सुविधा के लिए चार्ज लगेगा।
रेल मंत्रालय ने बजट में गूगल के साथ मिलकर देश के 400 स्टेशनों पर फ्री वाईफाई सुविधा देने की घोषणा की थी। इनमें गाजियाबाद स्टेशन भी शामिल है। इसके लिए कई महीने पहले काम शुरू कर दिया गया था। स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर नेटवर्किंग कर वाईफाई सिस्टम लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को रेल टेल के कर्मचारियों ने प्लेटफार्म नंबर-3 पर नेटवर्किंग का काम किया। उनका कहना है कि एक सप्ताह में स्टेशन पर वाईफाई सुविधा को ट्रायल के लिए शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को शुरू के आधा घंटा इसकी सुविधा मुफ्त मिलेगी।
इसके बाद निर्धारित चार्ज देने होंगे। रेल टेल की पीआरओ सुचित्रा प्रधान ने बताया कि ट्रायल सफल रहने पर नए वर्ष से सुविधा शुरू कर दी जाएगी। वाईफाई इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को एक नंबर पर मैसेज भेजकर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मंगाना होगा। इसके वेरिफिकेशन के बाद उनके मोबाइल पर वाईफाई सुविधा मिल सकेगी।
- स्टेशन पर ही ट्रेनों की लोकेशन भी ले सकेंगे
अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप फ्री वाईफाई सुविधा से न सिर्फ व्हाट्सएप, इंटरनेट कॉलिंग की सुविधा ले सकेंगे, बल्कि इंटरनेट पर ही ट्रेनों की लोकेशन भी ले सकेंगे। आपको अनाउंसमेंट होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इंडियन रेलवे के मोबाइल एप पर किसी भी ट्रेन की लोकेशन पता चल जाएगी।