फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   new platform will be at the old bus station

पुराने बस अड्डे पर बनेंगे नए प्लेटफार्म

Fri, 23 Sep 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
new platform will be at the old bus station
up roadways - फोटो : अमर उजाला

परिवहन निगम पुराने बस अड्डे का कायाकल्प करेगा। यहां जल्द ही नए प्लेटफार्म बनेंगे। इसके लिए  स्थानीय अधिकारियों ने प्रपोजल बनाकर शासन को भेज दिया है। जल्द ही इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।पुराने बस अड्डे से मेरठ, हापुड़, गुलावठी, बुलंदशहर और दिल्ली समेत कई स्थानों के लिए बसों का संचालन होता है।

विज्ञापन


इन रूटों पर यह बसें करीब 200 से ज्यादा ट्रिप प्रतिदिन लगाती हैं। ऐसे में कई बार जगह न मिलने पर मेरठ की बसों को प्लेटफार्म से अलग ही खड़ा किया जाता है। इसके चलते अब एआरएम कार्यालय के बायीं ओर प्लेटफार्म बनाने की योजना है। एआरएम आरसी सुखीजा ने बताया कि प्लेटफार्म बनाने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन


फाइनेंशियल अनुमति के लिए प्रपोजल शासन को भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद प्लेटफार्म का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही प्लेटफार्म पर टीन शेड और यात्रियों के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। उधर, पुराना बस अड्डे की नगर निगम की ओर से बाउंड्रीवाल करीब एक महीना पहले गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की वजह से गिरी बाउंड्रीवाल की अभी मरम्मत नहीं कराई गई। परिवहन निगम ने इसका भी प्रस्ताव बनाकर भेजा है। पैसा मिलने पर बाउंड्रीवाल का निर्माण भी नए सिरे से कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed