फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   new list of candidates by SP blown sleep

सपा की नई सूची ने उड़ाई प्रत्याशियों की नींद, रात-दिन सता रहा है बस एक ही डर

Mon, 02 Jan 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 02 Jan 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
new list of candidates by SP blown sleep
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

सपा के सियासी भूचाल की गाज अब पार्टी से टिकट लेकर चुनाव की तैयारी कर रहे विधानसभा प्रत्याशियों पर भी गिर सकती है। सपा हाईकमान अब मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की लिस्ट की समीक्षा करेगा।

विज्ञापन


सपा के प्रदेश प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने गाजियाबाद में भी प्रत्याशियों के नाम बदले जाने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की नई सूची जारी करेंगे। उन्होंने प्रदेश भर में महानगर और जिला संगठन की कमेटियां भी नए सिरे से गठित करने की बात कही।
विज्ञापन


ऐसे में एक-एक साल से टिकट लेकर चुनाव की तैयारी में जुटे प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है।रविवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी लखनऊ में डेरा डाले रहे और सपा के सम्मेलन में मौजूद रहे। उन्हें उम्मीद थी कि रविवार को प्रत्याशियों के नामों की स्थिति स्पष्ट हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अख‌िलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दुव‌िधा में प्रत्याशी

new list of candidates by SP blown sleep

सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बनाए जाने की घोषणा के बाद अब प्रत्याशी दुविधा में हैं। चूंकि अधिकांश प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के द्वारा घोषित किए गए थे। ऐसे में अब इसमें बदलाव के संकेत मिले तो प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं।

तकरीबन एक साल से चुनाव की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों के सामने ‘आगे कुआं, पीछे खाई’ की स्थिति बन गई है। शनिवार को अखिलेश यादव ने प्रत्याशियों की नई सूची जारी किए जाने का बयान जारी कर प्रत्याशियों की टेंशन और बढ़ा दी।

रविवार को सपा के प्रदेश प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव की बात को आगे बढ़ाकर प्रत्याशियों में खलबली मचा दी।वर्तमान समय में अखिलेश यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। नेता जी (मुलायम सिंह यादव) और शिवपाल यादव की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची की समीक्षा होगी।

कुछ नए नाम भी शामिल होंगे और कुछ पुराने भी हटेंगे। जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की नई सूची जारी की जाएगी। - राजेंद्र चौधरी, सपा प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री

क्या बोले प्रत्याशी

new list of candidates by SP blown sleep

पार्टी की ओर से चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जो कहेंगे मैं वही करूंगा। मैं हमेशा उनके साथ हूं। प्रत्याशियों की नई सूची जारी होगी, मुझे पूरी उम्मीद है कि उसमें मेरा नाम शामिल होगा। - राशिद मलिक, सपा प्रत्याशी लोनी विधानसभा

नई सूची जारी होने का इंतजार है। मैं पूरी मजबूती से चुनाव की तैयारी कर रहा हूं। पार्टी हाईकमान जो निर्देश देगा वह मानूंगा। पांच तारीख को होने वाले अधिवेशन में जाने या न जाने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। - सागर शर्मा, सपा प्रत्याशी, गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र

इस वक्त पार्टी की स्थिति से दुखी हूं। पूरे परिवार का सम्मान करता हूं और करता रहूंगा। जनता से जो वादा किया है उसे पूरा करने के लिए चुनाव जरूर लड़ूंगा। पार्टी में सब कुछ सामान्य होने का इंतजार है। - दिशांत त्यागी, सपा प्रत्याशी, मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र

बदली जा सकती हैं महानगर और जिला कमेटियां

new list of candidates by SP blown sleep

सपा के प्रदेश प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी का कहना है कि चूंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बदल चुके हैं। ऐसे में जिला और महानगर की कमेटियां भी बदली जा सकती है। इन पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। जल्द ही इन पर भी निर्णय लिया जाएगा।

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष के इस्तीफे की रही चर्चा
सपा में मचे घमासान के बाद रविवार को गाजियाबाद के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी के इस्तीफा देने की चर्चा भी दिनभर चलती रही। माना जाता है कि राहुल चौधरी अखिलेश यादव के करीबी हैं, लेकिन फिलहाल उनके महानगर अध्यक्ष बनने में आशु मलिक का भी सहयोग रहा।

शिवपाल यादव ने उन्हें महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल चौधरी रविवार को लखनऊ में रहे और पार्टी के नए कार्यालय पर जाकर इस्तीफा दे दिया। हालांकि पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस्तीफे की जानकारी से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि मुझे तो राहुल चौधरी के महानगर अध्यक्ष बनने की भी जानकारी नहीं मिली। हालांकि राहुल चौधरी ने फोन नहीं उठाया। ऐसे में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाइयां

new list of candidates by SP blown sleep
अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लखनऊ से खबर आते ही उन्होंने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। साहिबाबाद में युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज पंडित, छात्रसभा के पूर्व प्रदेश सचिव ठाकुर विक्की सिंह ने अपने साथियों के साथ मिठाइयां बांटी।

वहीं विजयनगर में लाइनपार क्षेत्र के अध्यक्ष ब्रजभूषण चौधरी ने मिठाइयां बांटी। इस दौरान चंदन त्रिपाठी, महबूब लारी, सतेंद्र ठाकुर, करन शर्मा, असलम, अंकित पंडित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed