{"_id":"57e6b0444f1c1b9b3ba82ef4","slug":"new-building-will-shake-implementing-bayloj","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया बिल्डिंग बायलॉज लागू करने पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया बिल्डिंग बायलॉज लागू करने पर होगा मंथन
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 24 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
जीडीए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की 27 सितंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में नए बिल्डिंग बायलॉज को अंगीकार करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।जीडीए वीसी विजय यादव ने शनिवार को बोर्ड बैठक के एजेंडे को लेकर तमाम विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। यह मीटिंग इसलिए बुलाई गई थी कि कोई भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखने से छूट न जाए।
विज्ञापन
मीटिंग में कुछ प्रस्तावों में संशोधन किए गए वहीं कुछ नए प्रस्ताव जोडे़ गए। सूत्रों ने बताया कि बोर्ड बैठक में करीब तीन दर्जन से अधिक प्रस्ताव रखे जाएंगे। इनमें से अधिकांश प्रस्ताव विकास कार्यों से संबंधित हैं। प्राधिकरण की आय बढ़ाने और जमीन की खरीद-फरोख्त से जुडे़ प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि बोर्ड बैठक में नए बिल्डिंग बायलॉज को अंगीकार कर लेने की पूरी संभावना है क्योंकि इस मामले में शासनादेश आ चुका है। नए बिल्डिंग बायलॉज में 112 वर्गमीटर भूखंड में चार मंजिल तक ही भवन बनाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि इस बायलॉज को अंगीकार कर लेने से 2014 में निर्मित बायलॉज (अध्याय-27) खत्म कर दिया जाएगा। हालांकि बिल्डर नए बायलॉज का विरोध कर रहे हैं।