फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Never quarreled, did not go to the police station, yet the police banned

Ghaziabad News: कभी झगड़ा किया न थाने गए, पुलिस ने फिर भी कर दिया पाबंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Never quarreled, did not go to the police station, yet the police banned
गाजियाबाद। कभी झगड़ा किया न कभी थाने-चौकी गए, आस-पड़ोस वालों से भी कुशल व्यवहार है। किसी ने उनकी कभी कोई शिकायत नहीं की फिर भी पुलिस ने उन्हें मुचलका पाबंद कर दिया। अब उन्हें कचहरी, थाने-चौकी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऐसे कई लोग पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने उनके बेवजह मुचलके भर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने व चुनाव में मतदान के दौरान मतदाता को प्रभावित करने, चुनावी माहौल बिगाड़ने, बूथ कैप्चरिंग समेत अन्य किसी भी तरीके से चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, उन्हें चिह्नित किया है। चिह्नित लोगों का पुलिस ने मुचलका भर उन्हें नोटिस जारी किया है। अंदेशा जताते हुए पुलिस करीब 11 हजार लोगों के मुचलके भर चुकी है। इनमें से अभी तक 5278 लोगों को पुलिस नोटिस जारी कर चुकी है।
विज्ञापन

नौकरी करता हूं कभी किसी मामूली झगड़े में भी नहीं है नाम
क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के इंद्र कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय खेमचंद का कहना है कि वह नौकरी करते हैं। कभी उनका किसी से मामूली झगड़ा भी नहीं हुआ और न कोई मुकदमा है। इसके बावजूद पुलिस ने उनका मुचलका भर दिया। नोटिस मिलने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई है। पता नहीं किसने उनका नाम लिखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी से नहीं किया झगड़ा फिर भी भर दिया मुचलका
लोनी निवासी 45 वर्षीय नरेश त्यागी का कहना है कि वह माता रानी के जागरण करते हैं। कभी उनका किसी से झगड़ा नहीं हुआ न किसी से मतभेद है। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें मुचलका पाबंद कर दिया। अब उन्हें थाने-चौकी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आपराधिक किस्म के लोगों का तो मुचलका पाबंद किया जाता है, इसके अलावा जिन लोगों से चुनावी माहौल बिगाड़ने का अंदेशा रहता हैै उन्हें भी पाबंद किया जाता है। इससे किसी व्यक्ति का चरित्र प्रभावित नहीं होता है।
- अजय कुमार मिश्रा, पुलिस आयुक्त
आंकड़ा
थानों से भेजी गई 107/116 की रिपोर्ट की संख्या- 1305
धारा 107/116 के व्यक्तियों की संख्या- 10934
जारी नोटिस- 5278
नोटिस तामिल- 4246
पाबंद- 2854
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed