फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nephew murdered his uncle over property division in Hapur

फूफा को मार डाला: विधवा मां से रिश्ता जोड़ने और अपमान की वजह से पनपा गुस्सा, कहा- शराब पीकर...; उगले कई राज

Wed, 12 Feb 2025 09:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Feb 2025 09:33 PM IST
सार

पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार घटना का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, संपत्ति बंटवारे को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक शराब पीकर गाली-गलौज भी करता था।

विज्ञापन
Nephew murdered his uncle over property division in Hapur
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर में 45 वर्षीय संजय वाल्मीकि की हत्या के मामले में उनके सगे भतीजे मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संजय की तीन दिन पहले ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने संजय द्वारा संपत्ति में हिस्सा न देने और आए दिन गाली गलौज और तानों से तंग आकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक संजय ने अपने ही साले विनोद की विधवा पत्नी नंदी को अपने घर पर रख लिया। उसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। नंदी के बेटे मोहित और सोनित भी संजय के घर आकर रहने लगे। तीन दिन पूर्व संजय की हत्या कर दी गई। संजय के बेटे रितिक की तहरीर पर नंदी, मोहित, सोनित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहित ने बताया कि वह संजय से संपत्ति नाम कराने की मांग कर रहे थे। लेकिन संजय ने संपत्ति अपनी पहली पत्नी के बच्चों के नाम करने की जिद पकड़ी हुई थी। इतना ही नहीं, मृतक उन्हें घर पर खाना खाने के दौरान ताने देता था। वहीं, शराब पीकर उनकी पिटाई भी करता था। 

विज्ञापन

अपमान सहन न होने पर कर दी हत्या
इस अपमान को वह पिछले काफी समय से सहन कर रहे थे। सोमवार को भी संजय ने उन्हें संपत्ति में हिस्सा देने से मना किया। मृतक ने अभद्रता करते हुए अपमानित भी किया। इस अपमान को वह सहन नहीं कर पाए। उसने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर संजय पर ईंट और डंडे से हमला कर दिया। फूफा की मौत होने के बाद वह शव को चारपाई पर डालने के बाद कंबल ओढ़ाकर वहां से भाग गए। हत्या में शामिल आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और डंडा बरामद कर लिया गया है। नंदी और सोनित की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed