फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbor's dog bites child, threatens him if he protests

Ghaziabad News: पड़ोसी के कुत्ते ने बच्चे को काटा, विरोध करने पर धमकी दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Neighbor's dog bites child, threatens him if he protests
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के प्रेम विहार कॉलोनी में पड़ोसी के कुत्ते ने 8 साल के मासूम धनश्याम के पैर में काट लिया। मासूम के परिजनों ने इसका विरोध किया, तो पीड़ितों के साथ गाली-गलौच और धमकी दी। पुलिस ने मामले में पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पड़ोसी नामजद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रेम विहार कॉलोनी में विक्रम सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली में सरकारी विभाग में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रेम विहार कॉलोनी की एक बिल्डिग की दूसरी मंजिल में रह रहे हैं। पहली मंजिल रोहित का परिवार रहता है। रोहित ने एक आवारा कुत्ता पाल रखा है। विक्रम सिंह का आरोप है कि उनका आठ वर्षीय बेटा धनश्याम दुकान से सामान लेने जा रहा था। पड़ोसी का कुत्ता घर से बाहर आया और उनके बेटे के पैर में काट लिया। शोर सराबा सुनकर मासूम की मां नीचे आई और कुत्ते मालिक को इसकी शिकायत की। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की और धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed