फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbor stabs woman with scissors for protesting against abusive language

Ghaziabad News: गाली-गलौज के विरोध पर पड़ोसी ने महिला को घोंपी कैंची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Neighbor stabs woman with scissors for protesting against abusive language
साहिबाबाद। गगन विहार में रात सवा नौ बजे पड़ोसी ने गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक की पत्नी के पेट में कैंची घोंपकर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी घटना के बाद मौके से भाग गया। लहूलुहान हालत में पत्नी को युवक ने परिजनों की मदद से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को महिला का ऑपरेशन हुआ। वह आईसीयू में भर्ती हैं। अभी उनकी हालत ठीक नहीं है। टीला मोड़ थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गगन विहार में जहारपीर मंदिर के पास विनोद कुमार पत्नी रेखा और परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। रात सवा नौ बजे रेखा घर के गेट पर बैठी थी। तभी पड़ोसी सेंसरपाल ने विनोद से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। आरोप है कि रेखा ने इसका विरोध किया तो उसने घर से कैंची निकालकर रेखा के पेट में घोंप दिया। वह लहूलुहान होकर गेट पर गिर पड़ी। इसके बाद सेंसरपाल घटनास्थल से भाग गया। विनोद ने शोर मचाकर मदद मांगी तो पड़ोसी सोनू और उनकी पत्नी ने घायल रेखा को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को ऑपरेशन करके पेट में टांके लगाए। उनका कहना है कि रेखा की हालत अभी नाजुक बनी है। डॉक्टरों ने कुछ घंटे का समय दिया है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपी सेंसरपाल को टीला मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ के बाद कैंची भी बरामद हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed