फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neeru, power and funds became Amar Ujala mom '

नीरू, शक्ति और निधि बनीं ‘अमर उजाला सुपर मॉम’

Sun, 17 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Neeru, power and funds became Amar Ujala mom '
अन्य - फोटो : अमर उजाला
मुझे भी आंखों में एक सपना सजाने दो, कल्पना के पंख लगाकर मुझे भी उड़ जाने दो... इन्हीं सपनों और इच्छाओं को लेकर बड़ी संख्या में मम्मियां ‘कैच अमर उजाला सुपर मॉम’ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचीं।
विज्ञापन


शहर के वोल्गा पैलेस में शनिवार को ‘अमर उजाला’ और कैच साल्ट एंड स्पाइसेज द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मम्मियों की प्रतिभा के कई रंग देखने को मिले। कामकाजी महिलाओं सहित घरेलू महिलाओं ने भी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। तीन चरणों की प्रतियोगिता के बाद अंत में विजेताओं का चयन किया गया। इस दौरान संतोष अस्पताल की डाक्टर्स ने महिलाओं को हेल्थ टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


‘मुझे भी बनाना है सुंदर जहान अपना, मुझे रस्मों के नाम पर यूं मत बंध जाने दो...’ दादरी निवासी हेमलता शिशौदिया ने जब एक महिला की भावनाओं से लबरेज यह कविता सुनाई तो माहौल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमलता के अलावा कई और मम्मियों ने अपने टैलेंट से सबका दिल जीता। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी हुईं। इनमें नीरू गोस्वामी, शक्ति शर्मा और निधि अरोड़ा विजेता बनीं। प्रतियोगिता में गाजियाबाद के विभिन्न जगहों से 10 मम्मियों ने भाग लिया था, जिनको कुकिंग प्रतियोगिता, ब्रेन गेम राउंड और सवाल-जवाब राउंड में हराकर यह तीनों विजेता बनीं। विजेताओं ने बताया कि उन्होंने पहली बार अमर उजाला के सौजन्य से इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लिया है।

ये बनीं विजेता
सुपर मॉम का खिताब शालीमार गार्डन निवासी नीरू गोस्वामी, शास्त्री नगर निवासी शक्ति शर्मा और निधि अरोड़ा मिला। इनके अलावा शालीमार गार्डन की रहने वाली बिंदू राय पारले बैकस्मिथ स्टोरी की विजेता रहीं जबकि बेस्ट स्नैक्स रेसिपी क्वीन ज्योति और सोनम बनीं।

इनका रहा विशेष सहयोग
कुकिंग प्रतियोगिता के विजेता को जज करने के लिए मशहूर शेफ अमोल सांभरकर मौजूद रहे। उनके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय जैन और डॉ. अल्पना अग्रवाल मौजूद रहीं। कैच साल्ट एंड स्पाइसेज के एएसएम उपकार शर्मा और मार्केटिंग हेड शौर्य, गोवर्धन घी की तरफ से विकास चंद्र यादव और सेजल, पारले बैकस्मिथ की तरफ से एएसएम समीर नंदा, शरद वत्स और सतीश कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुसुम पांडे ने किया।


हेल्थ को न करें इग्नोर
प्रतियोगिता के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी चर्चा हुई। संतोष अस्पताल की वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पना अग्रवाल ने महिलाओं के हेल्थ, शरीर की साफ-सफाई सहित परिवार नियोजन के उपायों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बच्चों और मां के अच्छे हेल्थ के लिए बच्चों के बीच में अंतर रखना जरूरी होता है। इसके लिए परिवार नियोजन के कई उपाय हैं लेकिन गोलियों में सहेली एक ऐसी गोली है जो नॉन हारमोनल गोली है, जिससे मोटापा और वोमटिंग जैसी समस्याएं नहीं होतीं। इसके अलावा पीरियड्स के दिनों में साफ-सफाई रखने पर भी जोर दिया।

इनके सहयोग से सफल हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ‘सुपर मॉम’ के मुख्य स्पॉन्सर रहे कैच साल्ट एंड स्पाइसेज। अन्य स्पॉन्सर में गोवर्धन घी, पारले बैकस्मिथ ओरिजिनल इंग्लिश मारी और सहेली सबसे सुरक्षित नॉन स्टेरॉडल गर्भनिरोधक गोली।

सुपर मॉम प्रतियोगिता में आकर काफी अच्छा लगा। अमर उजाला के सभी कार्यक्रमों में जरूर भाग लेते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल मस्ती के लेकर आता है अमर उजाला।
मीनू गोयल, नेहरूनगर

जब पहली बार अमर उजाला का कार्यक्रम शुरू हुआ था तब से नियमित मैं हर कार्यक्रम में आती हूं। कई बार प्रतियोगिताओं में भाग लेती हूं। नहीं भी भाग लेती फिर भी कार्यक्रम देखना अच्छा लगता है।

निशि शर्मा, नंदग्राम

अमर उजाला कार्यक्रमों में मौज मस्ती के अलावा काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है। महिलाओं से जुड़े हेल्थ टिप्स काफी जानकारीपूर्ण थे।
स्वाती मित्तल, नेहरूनगर

कई बार घर के कामकाज और बच्चों में अपने बारे में सोचने का मौका ही नहीं मिलता। अमर उजाला प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आते हैं तो मन में कुछ करने का उत्साह जगता है।
वंदना मित्तल, नेहरूनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed