{"_id":"681b713d4a80a0abcc0a9216","slug":"national-lok-adalt-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1012-629136-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य: जनपद न्यायाधीश आशीष गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य: जनपद न्यायाधीश आशीष गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
- 10मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद ।राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय गाजियाबाद के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद, आशीष गर्ग ने की। उन्होंने अधिकारियों को 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
न्यायाधीश ने कहा कि आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण ही एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वादों की सूचीबद्धता एवं पक्षकारों को सूचना देने की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए, जिससे अधिकतम मामलों का निपटारा संभव हो सके।
उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया कि लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से जनसामान्य तक सूचना पहुंचाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
बैठक में एडीजे प्रथम अनिल कुमार, नजारत प्रभारी नीरज गौतम, एडीजे गौरव शर्मा, सचिव डीएलएसए/एडीजे कुमार मिताक्षर, सीजेएम ऐश्वर्य प्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जसवीर सिंह यादव मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में अपर जिलाधिकारी, एडीसीपी ट्रैफिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप श्रमायुक्त, समाज कल्याण अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जीडीए, नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।