फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Narsinhanand Giri said Holi will be celebrated at Jantar Mantar

Ghaziabad: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी का एलान, जंतर-मंतर पर मौलाना मदनी के साथ मनाएंगे होली

Mon, 10 Mar 2025 01:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 01:30 PM IST
सार

गाजियाबाद में शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारी होली जंतर-मंतर पर ही मनाई जाएगी।

विज्ञापन
Narsinhanand Giri said Holi will be celebrated at Jantar Mantar
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने शिवशक्ति धाम डासना से एक वीडियो जारी करके मौलाना मदनी और उसके समर्थकों को चुनौती दी है।

विज्ञापन


महामंडलेश्वर ने कहा कि मुसलमानों के बाप दादा अपना हिस्सा लेकर पाकिस्तान जा चुके हैं। हिंदुओ के पूर्वजों ने अपने हिस्से की जमीन पर यहां अपनी अज्ञानता जनित सद्भावना के कारण मुसलमानों को यहां रख लिया था। परंतु अब अपनी वह इस बचे हुए भारत पर भी कब्जा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने वीडियो में कहा है कि हिंदुओं के पवित्र त्यौहार होली से एक दिन पहले जंतर-मंतर को शाहीन बाग बनाने की कोशिश करके मौलाना मदनी और उसके साथियों ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। शाहीन बाग में जिस तरह से सरकार को डरा दिया गया, अब वो ही प्रयोग मौलाना मदनी दोबारा करना चाहते हैं पर अब ये संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार इनकी तादात से डर कर कहीं वक्फ बोर्ड पर हो रहे संशोधन के मामले में कोई समझौता न कर ले, इसलिए वहां हमारा होना बहुत जरूरी है और हम वहां बहुत ही शांतिपूर्वक तरीके से विरोध करेंगे। इस बार हमारी होली जंतर-मंतर पर ही मनाई जाएगी। उन्होंने 13 मार्च को दिल्ली जंतर-मंतर पर आने और इनकी गुंडागर्दी का विरोध करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed