फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nandi Park cowshed to be expanded, to house over 500 cows

Ghaziabad News: नंदी पार्क गोशाला का होगा विस्तार, रखी जाएंगी 500 से अधिक गायें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Nandi Park cowshed to be expanded, to house over 500 cows
गाजियाबाद। निगम की ओर से नंदी पार्क गोशाला की क्षमता बढ़ाने के लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। नंदी पार्क की क्षमता बढ़ने से यहां रहने वाली गायों की संख्या बढ़ जाएगी। यहां करीब गोशाला में 1800 गोवंश हैं। वहीं, 500 और पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अनुज सिंह ने बताया कि नंदी पार्क के पास लगभग तीन एकड़ जमीन खाली है। इसकी बाउंड्री वॉल पहले ही तैयार की जा चुकी है। अब इसी जगह गोशाला का विस्तार किया जाएगा। नंदी पार्क के विस्तार के लिए उसके बगल वाली खाली जमीन पर एक नई गोशाला बनाई जाएगी। इसमें गोवंशों को सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा जा सकेगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग की ओर से सिर्फ तकनीकी पक्षों की जांच की जा रही है। इस परियोजना पर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम की गाड़ियां रोजाना सड़कों से बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशाला ला रही हैं। इसके बावजूद कुछ लोग बार-बार सड़क पर पशु छोड़ने से बाज नहीं आ रहे। नगर निगम की ओर से इस साल सड़क पर पशु छोड़ने वालों के खिलाफ करीब 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed