फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Namo Bharat Train RRTS corridor ready till Meerut

Namo Bharat Train: मेरठ तक RRTS कॉरिडोर तैयार, अंतिम सर्वे भी पूरा, जानें कब से पूरे रूट का शुरू होगा संचालन

Mon, 27 May 2024 10:28 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 27 May 2024 10:28 PM IST
सार

अक्तूबर 2023 में सबसे पहले साहिबाबाद से दुहाई तक करीब 17 किमी लंबे सेक्शन पर ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था। इसके बाद इस साल मार्च में दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक 17 किमी लंबे सेक्शन पर ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। अब नमो भारत ट्रेन मेरठ की दहलीज पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
Namo Bharat Train RRTS corridor ready till Meerut
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नमो भारत ट्रेन के जरिये साहिबाबाद से मेरठ तक सफर के लिए एक महीने और इंतजार करना होगा। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) का अंतिम सर्वे पूरा हो गया है। 10 जून तक इसकी रिपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो जून अंत या जुलाई माह की शुरुआत में मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक करीब आठ किमी लंबी लाइन पर नमो भारत ट्रेन का व्यावसायिक परिचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक प्रस्तावित 82 किमी लंबे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक करीब 34 किमी सेक्शन पर नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। अक्तूबर 2023 में सबसे पहले साहिबाबाद से दुहाई तक करीब 17 किमी लंबे सेक्शन पर ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था। इसके बाद इस साल मार्च में दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक 17 किमी लंबे सेक्शन पर ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। अब नमो भारत ट्रेन मेरठ की दहलीज पर पहुंच चुकी है। करीब दो माह तक ट्रायल और लगभग एक महीने के निरीक्षण के बाद अब सीएमआरस की टीम ने भी अंतिम सर्वे पूरा कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सर्वे के दौरान नए सेक्शन पर एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच हर पहलू की गहनता से जांच की गई। स्टेशनों का निरीक्षण, तकनीकी कक्षों की जांच, प्लेटफॉर्म की बनावट, ओएचई लाइनों का निरीक्षण किया गया। साथ ही, ट्रैक का घुमाव और ट्रेन को अलग-अलग गति पर चलाकर देखा गया। दस जून तक इसकी रिपोर्ट एनसीआरटीसी को मिलने की उम्मीद है। इसके बाद मेरठ साउथ तक ट्रेन का व्यावसायिक संचालन शुरू करने के लिए तारीख तय होगी। आठ किमी लंबा नया सेक्शन जुड़ने के बाद साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक 42 किमी लंबे कॉरिडोर पर नौ स्टेशनों के बीच यात्रा की जा सकेगी, फिलहाल आठ स्टेशनों के बीच यात्रा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed