{"_id":"6692fc7322a1035a290d0a74","slug":"name-of-rape-victim-will-not-be-removed-from-school-studies-started-with-girl-students-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-110387-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कूल से नहीं कटेगा दुष्कर्म पीड़िता का नाम, छात्राओं संग शुरू की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कूल से नहीं कटेगा दुष्कर्म पीड़िता का नाम, छात्राओं संग शुरू की पढ़ाई
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज से दुष्कर्म पीड़िता का नाम काटने के मामले में प्रधानाचार्य ने देर रात अपना निर्णय वापस ले लिया। शनिवार सुबह पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ कॉलेज गई। दोपहर तक उसने कक्षा में पढ़ाई की। इस बीच एक कार्यक्रम में प्रतिभाग भी किया। एसीपी ने कॉलेज प्रबंधन को पीड़िता के साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार करने या परेशानी होने पर कड़े शब्दों में हिदायत दी है। पीड़िता के पिता कार्रवाई से सहमत हैं।
पिता ने बताया कि छोटी बेटी का कॉलेज से नाम कटने पर वह परेशान हो गए थे। पुलिस और मीडिया में मदद गुहार लगाई थी। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से रात में प्रधानाचार्य घर पहुंची थीं। उन्होंने बेटी को शनिवार से स्कूल भेजकर पढ़ाई शुरू कराने के लिए कहा था। सुबह में दोनों बेटी स्कूल गईं। छोटी बेटी ने स्कूल के एक कार्यक्रम भी प्रतिभाग गया। उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी होने से मना किया है।
दुष्कर्म पीड़िता का यह था पूरा प्रकरण :
एक कॉलोनी में रहने वाले युवक की दो बेटी इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी नौंवी कक्षा की छात्रा है। युवक ने इंस्टाग्राम के जरिये छात्रा से नजदीकी बढ़ाई और दोस्ती के बहाने कई बार स्वर्णजयंती पार्क ले गया। वहां छात्रा की फोटो और वीडियो बनाया, फिर इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर नोएडा के होटल में कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर छात्रा को शादी का झांसा दिया। छात्रा की तबीयत खराब होने पर उन्हें शक हुआ। डॉक्टर ने इलाज कराने पर घटना का पता चला। पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने व फोटो वीडियो बनाने के मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
छात्रा काफी डर गई थी। वह कॉलेज भी नहीं जा रही थी। बृहस्पतिवार को पीड़िता की बड़ी बहन अकेले कॉलेज गई थी। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उनकी बड़ी बेटी को ऑफिस में बुलाकर पूरी घटना के बारे में पूछा। इस बीच उससे कहा कि छात्रा का स्कूल से नाम काट दिया है, उसकी जल्दी शादी करा दो। छात्रा ने घर आकर पिता को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई की।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता का नाम काटने के मामले में प्रबंधन को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। शनिवार से बच्ची ने स्कूल जाना शुरू कर दिया। पिता से भी पुलिस ने बात की है। परिवार और बच्ची को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।