फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   nabalik ladki ne mangi lift, sathiyon ne luti thi car

नाबालिग लड़की ने मांगी लिफ्ट, साथियों ने लूटी थी कार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
nabalik ladki ne mangi lift, sathiyon ne luti thi car
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में लिफ्ट मांगकर कार लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक एक नाबालिग लड़की ने लिफ्ट मांगी थी जिसके बाद उसके साथ मौजूद लोगों ने उस से कार लूट ली। पुलिस ने इस घटना को चोरी में दर्ज किया था। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने नाबालिग लड़की और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।........... साहिबाबाद के अर्थला निवासी लोकेश वर्मा अपनी स्विफ्ट कार को ओला कैब में खुद ही चलाते हैं। गत 28 मार्च को उन्होंने अपने परिचित दंपती और उनके दो बच्चों को कानपुर जाने के लिए लाल कुआं छोड़ा था। उन्हें छोड़कर वह वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नए बस स्टैंड के पास पहुंचे तो एक नाबालिग लड़की ने उनसे हाथ देकर लिफ्ट मांगी। इस पर लोकेश वर्मा ने जैसे ही लड़की की मजबूरी समझकर कार रोकी तो लड़की के तीन साथियों ने उन्हें कार में ही बंधक बना लिया और लड़की समेत चारों बदमाश कार लेकर इंदिरापुरम की तरफ फरार हो गए। इस बीच बदमाशों ने लोकेश वर्मा से मारपीट कर जेब में रखी करीब दो हजार रुपए की नकदी व मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद बदमाश चालक को अधमरी हालत में वसुंधरा में फेंककर फरार हो गए।............... लोकेश वर्मा का कहना है कि उन्होंने किसी तरह मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामला शहर कोतवाली से जुड़ा होने के चलते इंदिरापुरम पुलिस ने चालक को कोतवाली भेज दिया। इस पर पुलिस ने चालक से जांच पड़ताल करने के बाद लूट की इस वारदात की रिपोर्ट चोरी में दर्ज कर ली। नगर कोतवाली विष्णु कौशिक ने बताया कि नाबालिग लड़की व उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो बदमाश फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed