फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   n the EMU, the disclosure of information of bombs, 10 trains Khangalin

ईएमयू में बम की सूचना से हड़कंप, 10 ट्रेनें खंगालीं

Tue, 21 Jun 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
n the EMU, the disclosure of information of bombs, 10 trains Khangalin
डॉग और बम स्क्वाएड ने तीन घंटे से ज्यादा चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला

लोकल ट्रेन में बम की सूचना से सोमवार को जीआरपी-आरपीएफ अफसरों में हड़कंप मच गया। सिविल पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना से अलर्ट हुए अफसरों ने दिल्ली और पलवल की ओर से गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच की लोकल ट्रेनों में बम और डॉग स्क्वाएड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


स्टेशन के सभी प्लेटफार्म खंगाले गए। आध्यात्मिक नगर हाल्ट पर भी मसूरी पुलिस करीब ढाई घंटे तैनात रही, लेकिन सूचना झूठी निकली। दिल्ली पुलिस की ओर से गाजियाबाद पुलिस को सुबह मैसेज मिला कि पलवल की ओर से गाजियाबाद आने वाली ट्रेन में कुछ युवक बम विस्फोट की बात कर रहे थे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को यह सूचना ट्रेन में सवार एक अन्य यात्री ने दी थी। गाजियाबाद पुलिस ने मैसेज सुबह 9:28 बजे जीआरपी और आरपीएफ को दे दिया। जीआरपी एसएसआई इंद्रपाल सिंह, आरपीएफ प्रभारी आरके कनौजिया और कोतवाली घंटाघर प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने प्लेटफार्म पर चेकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल कर डॉग और बम स्क्वाएड को भी बुलाया गया और दिल्ली व पलवल की ओर से गाजियाबाद आने-जाने वाली ईएमयू ट्रेनों को खंगाला गया। सभी प्लेटफार्म के चप्पे-चप्पे को छान लिया, लेकिन न बम मिला और न ही कोई संदिग्ध व्यक्ति।


एसएसआई इंद्रपाल सिंह ने यह किसी का मजाक भी हो सकता है, मगर इस तरह की सूचनाओं को तत्काल गंभीरता से लिया जाता है। उन्होंने बताया कि करीब पौने 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चेकिंग कराई गई। इस सूचना पर मसूरी पुलिस आध्यात्मिक नगर हाल्ट पर पहुंची और मुरादाबाद-आनंद विहार मेमू के आने का इंतजार किया। करीब दो घंटे तक ट्रेन न आई तो वह प्लेटफार्म की चेकिंग कर लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed