फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Must be up to 21 OBC category census

21 तक करनी होगी ओबीसी कैटेगरी की जनगणना

Sun, 16 Apr 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 16 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Must be up to 21 OBC category census
बढ़ जाएगी आबादी - फोटो : अमर उजाला

निकाय चुनाव से पहले वार्डों का आरक्षण तय करने के लिए निगम ने मशक्कत शुरू कर दी है। अब नगर निगम को 21 अप्रैल तक ओबीसी (बैकवर्ड क्लास) कैटेगरी की जनगणना कर आंकड़े जुटाने होंगे। इन्हीं के आधार पर वार्डों को ओबीसी के लिए आरक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन


शासन ने इस जनगणना के लिए नगर निगम को नोडल विभाग बनाया है। निगम ने एक  शुक्रवार को ही इस जनगणना के लिए ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी थी। अब इन प्रगणकों को फील्ड में उतारा गया है। नगरायुक्त अब्दुल समद ने बताया कि 21 अप्रैल तक फील्ड सर्वे पूरा कर जगणना का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


डाटा कलेक्ट कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। 27 अप्रैल तक यह डाटा जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा जाना है। उन्होंने बताया कि ओबीसी जनगणना के आधार पर ही इस कैटेगरी के वार्डों का आरक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी जनगणना का डाटा मौजूद
2011 में हुई जनगणना के दौरान ही सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आबादी के आंकड़े जुटा लिए थे। इन्हीं आंकड़ों को नगर निगम ने वार्डों के परिसीमन में भी इस्तेमाल किया है।


अब वार्डों के आरक्षण में भी इन्हीं आंकड़ों को प्रयोग किया जाएगा। अनुसूचित जाति के लिए 21 वार्ड आरक्षित करने के लिए इस कैटेगरी की आबादी को आधार माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed