फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Muslim community in Ghaziabad s Loni celebrated Bakrid by cutting cake

केक काटकर मनाई बकरीद: लोनी विधायक के आह्वान पर मनाई ईको फ्रेंडली ईद, मुस्लिम भाइयों ने दी सांकेतिक कुर्बानी

Sat, 07 Jun 2025 11:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 07 Jun 2025 11:15 PM IST
सार

लोनी में केक के जरिए कुर्बानी देने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लोगों ने इस सांकेतिक कुर्बानी की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
Muslim community in Ghaziabad s Loni celebrated Bakrid by cutting cake
केक काटकर ईद मनाते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद-उल-अजहा पर लोनी विधायक के आह्वान पर कुछ लोगों ने केक काटकर सांकेतिक कुर्बानी देकर ईद मनाई। विधायक ने भी केक काटने वाले परिवार का आभार व्यक्त किया। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने दो दिन पहले मुस्लिम भाइयों से ईको फ्रेंडली ईद मनाने की अपील की थी। इसी अपील पर लोनी के डाबर तालाब नसबंदी कॉलोनी व अन्य जगह पर मुस्लिमों ने केक के रूप में बकरे की सांकेतिक कुर्बानी दी और ईको फ्रेंडली ईद मनाई।

विज्ञापन

विधायक नंद किशोर ने कहा लोनी में मुस्लिम समुदाय के राष्ट्रवादी लोग हैं। यह ऐतिहासिक है कि उन्होंने एक तरह नजीर पेश की है। राष्ट्रहित से बड़ा कुछ नहीं होता। आने वाले समय में पूरे देश के मुस्लिम लोनी के प्रगतिवादी मुस्लिमों की सोच को अपनाएंगे। ईद को लेकर पुलिस-प्रशासन की टीम दिन भर क्षेत्र में चेकिंग करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना और लोनी थाना में लोगों ने शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा की। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि बॉर्डर थाना और अंकुर विहार थाना क्षेत्र में भी ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। दोनों जगह चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
लोनी में केक के जरिए कुर्बानी देने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लोगों ने इस सांकेतिक कुर्बानी की जमकर तारीफ की। इस तरह सांकेतिक कुर्बानी की सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो अपलोड होते ही इस पर लाइक्स और कमेंट का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed