फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   murder

शक में फावड़े से काट पत्नी और बेटी को मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:51 AM IST
सार

शक में फावड़े से काट पत्नी और बेटी को मार डालागाजियाबाद।उसकी मौत की तसल्ली होने पर बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया।इसके बाद दोनों कहां गए, उसे पता नहीं।गार्ड की बात पर किया यकीन और हत्या करने की ठान लीसंजय ने बताया कि उसे शक था कि पत्नी नोएडा में किसी से मिलने जाती है।

विज्ञापन
murder

विस्तार

शक में फावड़े से काट पत्नी और बेटी को मार डाला
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गांव के सद्दीकनगर में शुक्रवार सुबह चार बजे ई-रिक्शा चालक संजय पाल ने पत्नी रेखा (35) और बेटी ताशू (14) की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। मौत हो जाने की तसल्ली के लिए उसने तकिए से दोनों का मुंह भी दबाया। घर से भागकर आठ घंटे बाद 12 बजे उसने दोस्त को फोन करके बताया कि पत्नी और बेटी की हत्या कर आया है। दोस्त की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे शक था कि पत्नी के किसी के प्रेम संबंध हो गए हैं। मना करने पर भी वह उससे मिलने जाती थी। इसमें बेटी उसका साथ देती थी, इसलिए गुस्से में आकर उसकी भी जान ले ली।
उसने घटनाक्रम के बारे में बताया कि उसके तीन मंजिला मकान में बृहस्पतिवार की रात वह, पत्नी और बेटी ही थी। साढ़े 11 बजे पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद तीनों अलग-अलग कमरे में जाकर सो गए थे। वह पहली, पत्नी दूसरी और बेटी तीसरी मंजिल की छत पर सो रही थी। सुबह चार बजे आंख खुलने पर वह पत्नी के पास गया। उससे पूछा कि वह किससे मिलने जाती है, वह चुप रही। फिर कहा कि वह उससे मिलना छोड़ दे।
विज्ञापन

थप्पड़ लगने पर भड़का गुस्सा, पहले पत्नी फिर बेटी को मारा
उसने बताया कि वह पत्नी से सवाल पर सवाल किए जा रहा था। वह काफी देर चुप रही। फिर उसने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया। इससे वह बहुत गुस्से में आ गया और आपा खो बैठा। वह भागकर गया और फावड़ा लेकर आया। पत्नी बिस्तर पर लेटी थी। वहीं पर उसकी गर्दन फावड़े से काट दी। सिर पर भी प्रहार किया। फिर मुंह पर तकिया रखकर दबा दिया। मौत की तसल्ली होने पर तीसरी मंजिल पर बेटी के पास गया। वह सोती मिली। उसका गला भी फावड़े से काट दिया और फिर तकिया मुंह पर रखकर दबाया। उसकी मौत की तसल्ली होने पर बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया। उसने कहा कि वह पत्नी और बेटी की हत्या की पहले ही ठान चुका था, सिर्फ बहाने की तलाश थी। यह जैसे ही मिला, वैसे ही दोनों की जान ले ली। उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका बेटा कुनाल और पिता खेमचंद वारदात के बाद से लापता है। संजय ने बताया कि कुनाल उसके पिता को डॉक्टर के पास ले गया था। इसके बाद दोनों कहां गए, उसे पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड की बात पर किया यकीन और हत्या करने की ठान ली
संजय ने बताया कि उसे शक था कि पत्नी नोएडा में किसी से मिलने जाती है। वह पीछा करते हुए वहां गया। वह एक सोसायटी में गई थी। वहां के सिक्योरिटी गार्ड से पूछा कि यह महिला यहां पहले कभी आई है क्या... गार्ड ने बताया कि यह तो यहां अक्सर आती है। संजय ने पुलिस से कहा कि गार्ड की बात से यकीन हो गया कि उसका शक सही है। उसने पत्नी से इसके बारे में पूछा तो उसने जवाब नहीं दिया। बेटी भी उसके साथ जाती थी, लेकिन उसने भी इसके बारे में बताने से इनकार कर दिया। इसलिए, दोनों की हत्या करने की ठान ली। उसकी और रेखा की शादी 20 साल पहले हुई थी। उसे रेखा पर पिछले पांच साल से शक था। पत्नी इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो डालती थी। उसे यह पसंद नहीं था। मना करने पर भी वह वीडियो डालती रही। इसमें एक वीडियो उस सोसायटी का भी है, जिसमें वह किसी से मिलने जाती थी।

बेटे से भी होगी पूछताछ
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि नंदग्राम थाने में दोहरे हत्याकांड का मुकदमा रेखा के भाई नितिन ने दर्ज कराया। इसमें संजय और कुनाल नामजद हैं। उसे पुराना बस अड्डा से गिरफ्तार किया गया। कुनाल की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद उसकी भूमिका का पता चलेगा। संजय ने पूछताछ में पूरा घटनाक्रम बता दिया है। फावड़ा बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed