फूफा अजय भाटी की करतूत: डेढ़ माह पहले बच्ची को लाया घर, कई बार की दरिंदगी; हत्या कर पूजाघर में छिपाया शव
अजय ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि वह कई बार बच्ची से दुष्कर्म कर चुका था। जब उसने यह बात अपनी बुआ को बताने को कहा तो मैंने उसके गाल पर एक थप्पड़ जड़ दिया। जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा, फिर वह उसे कमरे में ले गया। जहां उसने गला दबाकर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि उसके मुंहबोले फूफा ने ही बच्ची को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता की मौत के बाद अजय भाटी करीब डेढ़ माह पूर्व मासूम को अपने घर लाया था। वह तभी से उससे साथ दरिंदगी कर रहा था। जब उसने अपना राज खुलता देखा तो उसने बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फूफा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंह-गला दबाकर उतारा मौत के घाट
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त अजय भाटी की पत्नी अंजना उर्फ संजना द्वारा अपने रिश्ते के भाई सलीम उर्फ संजू की मौत हो जाने के बाद उसकी चार साल की बेटी को पिछले करीब डेढ़ माह से अपने पास रखकर पालन पोषण कर रही थी। तभी से उसका पति अजय भाटी बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करता था। 11 मार्च को बच्ची ने यह बात संजना से बताने को कही तो अपना राज छिपाने के लिये अजय भाटी ने बच्ची को गाल पर थप्पड़ मारा। जिससे बच्ची के नाक से ब्लड आ गया। इसके बाद राज छिपाने के लिए अजय भाटी ने अपने घर के कमरे में बच्ची के नाक व मुंह पर हाथ रखकर गला दबाकर हत्या कर दी।
पूजाघर में छिपा दिया था शव
बच्ची का गुम होने का नाटक करने लगा। शनिवार को ही दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच बच्ची की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को घर के पूजाघर में छिपा दिया था। अजय ने बताया कि वह बच्चों के साथ दुकान पर गई थी और वापस नहीं लौटी।
प्लास्टिक के थैले में रखकर फेंका शव
अजय ने दोस्त नीरज को बुलाकर स्कूटी से शव को पंचशील कॉलोनी के जंगल में मस्जिद के पीछे झाड़ियों में रात में करीब दो से 2.30 बजे ले जाकर एक प्लास्टिक के थैले में फेंक दिया था। और बच्ची के हाथ में चढ़े प्लास्टर को वहीं पास में फेंक दिया। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खांगाले तो पता चला की दुकान पर सिर्फ अजय के बच्चे गए थे। जिसके बाद पुलिस को अजय की बातों पर शक हुआ।
अजय ने अपना जुर्म किया कबूल
पुलिस ने जब अजय के घर की जांच की तो फर्श पर कुछ खून जैसे धब्बे दिखाई दिए। जिन्हें मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर इसकी जांच कराई। जिसमें पता चला की ये खून के निशान हैं। बस फिर क्या था, पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद अजय ने अपने जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने अजय और उसके दोस्त को किया गिरफ्तार
अजय ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि वह कई बार बच्ची से दुष्कर्म कर चुका था। जब उसने यह बात अपनी बुआ को बताने को कहा तो मैंने उसके गाल पर एक थप्पड़ जड़ दिया। जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा, फिर वह उसे कमरे में ले गया। जहां उसने गला दबाकर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने अजय और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।