फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Murder case after Misdeed with four year old innocent girl

फूफा अजय भाटी की करतूत: डेढ़ माह पहले बच्ची को लाया घर, कई बार की दरिंदगी; हत्या कर पूजाघर में छिपाया शव

Tue, 14 Mar 2023 06:43 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Mar 2023 06:43 PM IST
सार

अजय ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि वह कई बार बच्ची से दुष्कर्म कर चुका था। जब उसने यह बात अपनी बुआ को बताने को कहा तो मैंने उसके गाल पर एक थप्पड़ जड़ दिया। जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा, फिर वह उसे कमरे में ले गया। जहां उसने गला दबाकर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Murder case after Misdeed with four year old innocent girl
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि उसके मुंहबोले फूफा ने ही बच्ची को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता की मौत के बाद अजय भाटी करीब डेढ़ माह पूर्व मासूम को अपने घर लाया था। वह तभी से उससे साथ दरिंदगी कर रहा था। जब उसने अपना राज खुलता देखा तो उसने बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फूफा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मुंह-गला दबाकर उतारा मौत के घाट
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त अजय भाटी की पत्नी अंजना उर्फ संजना द्वारा अपने रिश्ते के भाई सलीम उर्फ संजू की मौत हो जाने के बाद उसकी चार साल की बेटी को पिछले करीब डेढ़ माह से अपने पास रखकर पालन पोषण कर रही थी। तभी से उसका पति अजय भाटी बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करता था। 11 मार्च को बच्ची ने यह बात संजना से बताने को कही तो अपना राज छिपाने के लिये अजय भाटी ने बच्ची को गाल पर थप्पड़ मारा। जिससे बच्ची के नाक से ब्लड आ गया। इसके बाद राज छिपाने के लिए अजय भाटी ने अपने घर के कमरे में बच्ची के नाक व मुंह पर हाथ रखकर गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

पूजाघर में छिपा दिया था शव
बच्ची का गुम होने का नाटक करने लगा। शनिवार को ही दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच बच्ची की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को घर के पूजाघर में छिपा दिया था। अजय ने बताया कि वह बच्चों के साथ दुकान पर गई थी और वापस नहीं लौटी।

प्लास्टिक के थैले में रखकर फेंका शव
अजय ने दोस्त नीरज को बुलाकर स्कूटी से शव को पंचशील कॉलोनी के जंगल में मस्जिद के पीछे झाड़ियों में रात में करीब दो से 2.30 बजे ले जाकर एक प्लास्टिक के थैले में फेंक दिया था। और बच्ची के हाथ में चढ़े प्लास्टर को वहीं पास में फेंक दिया। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खांगाले तो पता चला की दुकान पर सिर्फ अजय के बच्चे गए थे। जिसके बाद पुलिस को अजय की बातों पर शक हुआ।

विज्ञापन

अजय ने अपना जुर्म किया कबूल
पुलिस ने जब अजय के घर की जांच की तो फर्श पर कुछ खून जैसे धब्बे दिखाई दिए। जिन्हें मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर इसकी जांच कराई। जिसमें पता चला की ये खून के निशान हैं। बस फिर क्या था, पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद अजय ने अपने जुर्म कबूल कर लिया। 

पुलिस ने अजय और उसके दोस्त को किया गिरफ्तार
अजय ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि वह कई बार बच्ची से दुष्कर्म कर चुका था। जब उसने यह बात अपनी बुआ को बताने को कहा तो मैंने उसके गाल पर एक थप्पड़ जड़ दिया। जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा, फिर वह उसे कमरे में ले गया। जहां उसने गला दबाकर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने अजय और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed