{"_id":"57e969694f1c1b906c575140","slug":"muradnagar-zonal-plan-today-will-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर जोनल प्लान पर आज लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर जोनल प्लान पर आज लगेगी मुहर
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
जीडीए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए की मंगलवार को प्रस्तावित 146 वीं बोर्ड बैठक में मुरादनगर के जोनल प्लान पर मुहर लग सकती है। इसके बाद यहां विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी। इसके अलावा विकास से जुड़े कुल 39 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।
इनमें से अधिकांश प्रस्तावों के पास होने की संभावना है। सिर्फ नए बिल्डिंग बायलॉज के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगाने में बिल्डर लगे हैं। मुरादनगर जोनल प्लान-3 के तहत सड़कें, पार्क, सामुदायिक भवन, एसटीपी आदि के निर्माण किए जाएंगे।
इस प्लान पर ठीक दो साल पहले आपत्ति व सुझाव जनता से मांगे गए थे। इस पर जीडीए की एक कमेटी ने एक अप्रैल को सुनवाई की थी। इस प्लान का प्रस्ताव पास होने पर इसे स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
नए बिल्डिंग बायलॉज के खिलाफ बिल्डरों की लॉबिंग
नए नए बिल्डिंग बायलॉज को पास होने से रोकने के लिए बिल्डर लॉबिंग में जुटे हैं। मंगलवार को बिल्डरों ने बोर्ड बैठक के गैर सरकारी सदस्यों से संपर्क साधकर उनसे इस प्रस्ताव को पास न कराने का अनुरोध किया।
बिल्डरों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे इस प्रस्ताव के पक्ष में अपना मत न दें। हालांकि प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि यह प्रस्ताव जनहित में है और जीडीए इस प्रस्ताव का पक्षधर है।
बता दें कि बिल्डिंग बायलॉज 2014 में 112 वर्गमीटर से दो हजार वर्गमीटर तक स्टील प्लस चार मंजिल भवन बनाने का प्रावधान है जबकि नए बिल्डिंग बायलॉज में 150 वर्गमीटर से 300 वर्गमीटर तक स्टील प्लस तीन मंजिल बनाने का प्रावधान है।
300 वर्गमीटर से दो हजार वर्गमीटर तक चार मंजिल बना सकते हैं। नए बिल्डिंग बायलॉज के लागू होने से इलाकों के सघन होने की समस्या खत्म हो जाएगी। उधर, गाजियाबाद बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि अगर नया बिल्डिंग बायलॉज लागू किया गया तो इसके विरोध में कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
याद हो कि करीब दो महीने पहले नए बिल्डिंग बायलॉज को लेकर शासनादेश आया था, तब से बिल्डर इसका विरोध कर रहे हैं। जीडीए वीसी विजय यादव का शुरू से कहना है कि इस बायलॉज पर फैसला बोर्ड बैठक में होगा। अगर बैठक में यह प्रस्ताव पास हो गया तो शहर के नौ इलाकों में इसे लागू कर दिया जाएगा।
मोदीनगर में मेडिकल कॉलेज का लाया जाएगा प्रस्ताव
मोदीनगर में 25 एकड़ जमीन का लैंडयूज चेंज करके निजी मेडिकल कॉलेज बनाने की अनुमति देने का प्रस्ताव लाया जाएगा। यह कॉलेज संस्थागत हरित क्षेत्र पर प्रस्तावित है, इसे हरित से सामान्य क्षेत्र में बदलने का प्रस्ताव लाया जाएगा।
हापुड़ व गौतमबुद्धनगर के डीएम भी होंगे बैठक में
बोर्ड बैठक में भाग लेने के लिए प्रमुख सचिव आवास सदाकांत यहां मंगलवार को पहुंच गए। बैठक में गाजियाबाद के अलावा हापुड़ व गौतमबुद्धनगर के डीएम भी मौजूद रहेंगे।