फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Muradnagar's small Haridwar 'will expand

मुरादनगर के ‘छोटा हरिद्वार’ का होगा विस्तार

Wed, 29 Jun 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 29 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Muradnagar's small Haridwar 'will expand
पक्के घाट को सौ मीटर से तीन सौ मीटर कराएगा जीडीए - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। जीडीए मुरादनगर स्थित छोटा हरिद्वार गंगा घाट का विस्तार करेगा। घाट पर पेयजल, शौचालय और समुचित प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि अभी पक्के घाट की लंबाई सौ मीटर है। इसका विस्तार तीन सौ मीटर तक किया जाएगा।

विज्ञापन


इस मामले में गंगनहर सिंचाईं विभाग को एनओसी देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि घाट छोटा है और भीड़ क्षमता से कहीं अधिक होती है। घाट पर हाईमास्क लाइटें लगाई जाएंगी। पेयजल, बाथरूम और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


वीसी ने कहा कि इस साल दस जनवरी को घाट पर पुल से नीचे सेना का ट्रक गिर गया था, जिससे लोहे की जालीदार रेलिंग टूट गई थी, इसकी मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में घाट को पिकनिक स्पॉट के रूप में भी विकसित किया जाएगा। शनिवार को वह खुद घाट का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद का इकलौता गंगा घाट
ब्रजघाट अब हापुड़ जिले में है। ‘छोटा हरिद्वार’ घाट गाजियाबाद का इकलौता गंगा घाट है। यहां गंगा दशहरा, शनि अमावस्या, सोमवती अमावस्या, होली स्नान, छठ पूजा आदि पर्वों पर भक्तों की भारी भीड़ होती है।

यहां नहर की चौड़ाई 50 मीटर जबकि गहराई 15 फीट है। पक्के घाट की लंबाई मात्र सौ मीटर होने के चलते बड़ी संख्या में लोग कच्चे घाट की तरफ भी स्नान करते हैं जहां अक्सर डूबने की घटनाएं घटती हैं। यहां चार बोट की व्यवस्था है,  जिसमें से तीन प्राचीन शनि मंदिर सेवा समिति की हैं।


समिति के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि उनकी समिति के ही गोताखोर डूबने से लोगों को बचाते हैं। पिछले एक महीने में इन गोताखोरों ने 50 लोगों को डूबने से बचाया जबकि इसी अवधि में सात लोगों की मौत डूबने से हो गई। उन्होंने पीएसी के गोताखोर व बोट की स्थायी रूप से व्यवस्था करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed