फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Muradnagar Crematorium Accident News: Injured reached hospital in 18 minutes by making Special corridor

मुरादनगर श्मशान घाट हादसाः स्पेशल कॉरिडोर बना घायलों को 18 मिनट में पहुंचाया अस्पताल 

Mon, 04 Jan 2021 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Jan 2021 04:29 AM IST
विज्ञापन
Muradnagar Crematorium Accident News: Injured reached hospital in 18 minutes by making Special corridor
दिल्ली-मेरठ हाइवे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुरादनगर बंबा रोड श्मशान घाट में गलियारे की छत जमींदोज होने से हुए हादसे में मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल तक पहुंचाने के लिए स्पेशल कॉरिडोर बनाया गया। पुलिस ने एंबुलेंस के लिए दिल्ली-मेरठ हाईवे की एक लेन को खाली करा दिया। इसके चलते महज 18 से 20 मिनट में मुरादनगर से घायलों को लेकर यह एंबुलेंस एमएमजी, यशोदा और सर्वोदय अस्पताल तक पहुंची। 

विज्ञापन


दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रैपिड रेल प्रोजेक्ट निर्माण के चलते अक्सर जाम की स्थिति रहती है। मुरादनगर से गाजियाबाद तक का सफर करीब 40 से 45 मिनट में तय होता है। जाम लंबा हो तो यह सफर भी और लंबा हो जाता है। यही वजह रही कि मुरादनगर में हादसे में घायल लोगों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल कॉरिडोर बनाया। मुरादनगर से गाजियाबाद तक हाईवे की एक लेन को खाली करा दिया गया। इस लेन को एंबुलेंस के लिए रिजर्व करा दिया गया। 
विज्ञापन


हाईवे की दोनों लेन का सामान्य ट्रैफिक एक ही लेन से चलाया गया। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मुरादनगर से एंबुलेंस के रवाना होते ही गाजियाबाद तक का ट्रैफिक एक लेन पर चला दिया जाता था। उन्होंने बताया कि रास्ते में पड़ने वाले चौराहों-तिराहों का ट्रैफिक एंबुलेंस के आने से पहले ही रोक दिया जाता था। इसकी वजह से एंबुलेंस को अस्पताल तक पहुंचने में आधे से भी कम समय लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी लेन पर मेरठ तक लगा भीषण जाम
मुरादनगर में हादसे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन दौड़ पड़ा। एनडीआरएफ की दो टीमें भी पहुंची। पहले से चल रहे निर्माण कार्य के चलते संकुचित हुए दिल्ली-मेरठ हाईवे को वनवे किया गया तो गाजियाबाद से लेकर मेरठ तक जाम लगा। कई किमी लंबे लगे जाम में हजारों वाहन फंस गए। अधिकारियों को भी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। मंडलायुक्त और आईजी को निकालने में पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने किसी तरह रॉंग साइड और वनवे कराकर अधिकारियों को निकाला। 


मुरादनगर से लगा जाम एक तरफ जहां मेरठ बार्डर पारकर गया तो वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मुरादनगर, दुहाई, गंगनहर, मोदीनगर और मेरठ के मोहिउददीनपुर में सिवाल मार्ग और खरखौदा मार्ग आदि सहित कई स्थानों पर रूट डायवर्जन किया। मगर लोगों को जाम से कोई राहत नहीं मिली। देर रात तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed