फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal Corporation once again ranks number one in UP for resolving public grievances

Ghaziabad News: जनसमस्याओं के निस्तारण में नगर निगम यूपी में फिर बना नंबर वन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation once again ranks number one in UP for resolving public grievances
गाजियाबाद। जनसमस्याओं के समाधान और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के मामले में नगर निगम ने एक बार फिर पूरे उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की ताजा रैंकिंग में नगर निगम प्रदेश के 17 नगर निकायों को पछाड़कर प्रथम स्थान पर पहुंचा है। निगम लगातार प्रदेश के टॉप-5 निकायों में अपनी जगह बनाए हुए है।
विज्ञापन


त्वरित निस्तारण के लिए बनी है क्यूआरटी

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहरवासियों को राहत देने के लिए निगम ने विशेष क्यूआरटी का गठन किया है। शिकायतकर्ता जनसुनवाई के अलावा 311 मोबाइल फोन एप, कॉल सेंटर, ईमेल, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और आईजीआरएस के जरिए अपनी समस्याएं भेजते हैं। जलकल, उद्यान, निर्माण, स्वास्थ्य, प्रकाश और टैक्स विभाग प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन


2534 शिकायतों पर शासन ने लिया सीधा फीडबैक

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर माह में आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से लगभग 3000 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें से 2,534 शिकायतों के निस्तारण पर शासन स्तर से सीधे शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर फीडबैक लिया गया, जिसके आधार पर निगम को सर्वोच्च रैंक प्राप्त हुई। इसके अलावा, अपर नगर आयुक्त और विभागीय अधिकारी स्वयं शिकायतों के निस्तारण की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को त्वरित राहत देना प्राथमिकता : महापौर

महापौर सुनीता दयाल ने निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं का समाधान करना नगर निगम की पहली प्राथमिकता है। इस कार्य में स्थानीय पार्षदों का भी विशेष सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व जून माह में भी नगर निगम आईजीआरएस में प्रथम स्थान पर रहा था, जबकि जुलाई में तीसरे और अगस्त में पांचवें स्थान पर था। महापौर ने अधिकारियों को भविष्य में भी इसी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed