{"_id":"57a8c9554f1c1bb561ee47bc","slug":"mulayam-singh-s-family-would-fight-the-election-the-opposition-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां से चुनाव लड़ेगा मुलायम सिंह का परिवार, वहीं होगा विरोध’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां से चुनाव लड़ेगा मुलायम सिंह का परिवार, वहीं होगा विरोध’
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘आगामी विधानसभा चुनावों में सपा मुखिया मुलायम सिंह के परिवार का कोई भी सदस्य जहां से चुनाव लड़ेगा, आम आदमी पार्टी उसका वहीं विरोध करेगी। ऐसी प्रत्येक विधानसभा में पार्टी की अलग से टीम बनाई जाएगी। इसके लिए रणनीति तय की जा रही है।’ यह कहना है आम आदमी पार्टी के गाजियाबाद संयोजक डा. सचिन शर्मा का।
विज्ञापन
डा. सचिन सोमवार सुबह अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था और बुलंदशहर में हुए मां-बेटी से गैंगरेप के बाद उनके कुछ साथियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूंका था। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने उनके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
उनका कहना था कि सरकार के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है। उनका कहना था कि आज का प्रदर्शन सिर्फ सांकेतिक है, अगले माह प्रदेश स्तर पर लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा।इससे पहले आप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार सुबह से ही कलक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
विज्ञापन
शहर के सभी थानों के अलावा मोदीनगर और लिंक रोड थाने का पुलिस बल भी कलक्ट्रेट में तैनात कर दिया गया था। कलक्ट्रेट में प्रवेश के सभी रास्तों पर चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था।दोपहर करीब साढे़ बारह बजे आप कार्यकर्ता मुंह पर पट्टी बांधकर कलक्ट्रेट पहुंचे। इस पर वहां तैनात पुलिस बल ने उन्हें मेन गेट पर ही रोक दिया।
इस गेट पर एसपी सिटी सलमान ताज और एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल मौजूद रहीं। बाद में डा. सचिन के नेतृत्व में पांच कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। उन्होंने डीएम से मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराई जाए और जल्द से जल्द जेल में बंद कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए।