{"_id":"6b02b4ec4de705ab6206f1d4","slug":"mulayam-singh-birthday-and-goshti-program-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1012-1027392-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी के संघर्ष और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: फैसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी के संघर्ष और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: फैसल
विज्ञापन
फोटो
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यालय में विचार गोष्ठी, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके संघर्ष, राजनीतिक योगदान और समाजवादी विचारधारा पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को राजनीति में स्थान दिलाया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि नेताजी ने किसानों और वंचित वर्गों को राजनीतिक पहचान दिलाने के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए काम किया। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन को मजबूत करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने नेताजी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, नाहर सिंह यादव, प्रो. भुवन भास्कर जोशी, बाबू सिंह आर्य, अलाउद्दीन अब्बासी, नसीम खान, ताहिर हुसैन, सरवन कुमार त्यागी, कर्मवीर जाटव, वीरेंद्र सिंह, विकास यादव, मधु चौधरी, राजदेवी चौधरी, दुर्गेश चौधरी, किरण कालिया, राहुल चौधरी, विक्की ठाकुर, रविंद्र यादव, मोहम्मद अब्बास हैदर, संदीप प्रधान, राजवीर सिंह गौतम, अंशु ठाकुर, कमलेश यादव, विक्रांत पंडित, साकिर हुसैन और विक्रम सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।