फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mughal arches is Markaz mosque

मुगल कालीन महराबों वाली है मरकज मस्जिद

Sun, 19 Jun 2016 01:08 AM IST
गाजियाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mughal arches is Markaz mosque
नई मस्जिद के सामने जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु। - फोटो : अमर उजाला

मसूरी कस्बे की दूसरी ऐतिहासिक मस्जिद है मरकज वाली जामा मस्जिद। यह मस्जिद मुगल कालीन स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना है।

विज्ञापन

क्षेत्र के बुजुर्ग बताते हैं कि उनके बुजुर्गों के अनुसार यह मस्जिद 1851 बनाई गई थी। उस वक्त मकान तो क्या, चूल्हे में भी पक्की ईंट लगाने पर अंग्रेजों ने पाबंदी लगाई हुई थी। इसके बावजूद यह मस्जिद पक्की ईंटों (लखोरी) से बनाई गई थी। इसकी तामीर में अंग्रेजों ने भी हिस्सा लिया था।

मस्जिद में मुगल कालीन कला की महराबें बनी हुई हैं और लंबी गुबंद भी है। उस समय मस्जिद में एक कुआं था, जो दो हिस्सों में बांटा गया था। बाहर काहिस्सा गांव वालों के लिए था, जिससे वह पीने का पानी ले जाते थे। अंदर के हिस्से से नमाजी वुजू के लिए पानी लेते थे। मस्जिद में सीमेंट की टंकी बनाई हुई थी, जिसे तब तकावा बोलते थे। सर्दियों में वुजू के लिए पानी को गर्म करने के लिए तकावा में पानी भरकर नीचे आग जलाई जाती थी, जिससे पानी गर्म हो जाता था। 1960 के आसपास इस कुएं को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


100 बरस पार कर चुके गांव के सबसे बुजुर्ग हाजी माशूक अली ने बताया कि उन्होंने अपने बुजुर्गों से सुना था कि अपनी स्थापत्य के समय यह मस्जिद करीब 50 गज में ईंट और चूने से बनाई गई थी। उस वक्त गांव की आबादी करीब 800 रही होगी। तब मस्जिद में एक साथ 50-60 नमाजी ही आ सकते थे। 1911 में यहां इमाम के रहने के लिए एक हुजरा बनाया गया था और वर्ष 1946 में बरामदे का निर्माण कराया गया था। अब यह करीब 200 गज में है, जिसमें तकरीबन 300 लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुमे की नमाज भी यहां पढ़ी जाती है। मरकज मस्जिद के इमाम हाफिज उस्मान बताते हैं कि आबादी के हिसाब से उस वक्त नमाजी ज्यादा थे। अब आबादी ज्यादा है, लेकिन उस लिहाज से नमाजी कम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed