फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MP raised the issue of cricket stadium in front of the Chief Minister

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री के सामने सांसद ने उठाया क्रिकेट स्टेडियम का मुद्दा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
MP raised the issue of cricket stadium in front of the Chief Minister
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अफसरों की लेटलतीफी और सुस्ती से काम आगे नहीं बढ़ रहा है। अफसर पिछले डेढ़ साल से फाइल पर काम नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने डीएम राकेश कुमार सिंह को जल्द से जल्द फाइनल कर स्टेडियम का काम शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वसुंधरा सेक्टर आठ में प्रस्तावित प्रधानमंत्री की सभा स्थल और रैपिडएक्स की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान सांसद वीके सिंह से उन्होंने वार्ता की। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए लाइन शिफ्टिंग की भी राशि दी जा चुकी है लेकिन अफसर फाइल लेकर बैठ गए हैं काम नहीं कर रहे हैं। स्टेडियम बनने से यहां के खिलाड़ियों और युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


नोएडा से मेट्रो लाने पर हुई वार्ता
सांसद जनरल वीके सिंह ने बताया कि नोएडा सेक्टर 12 से गाजियाबाद को जाेड़ने के लिए मेट्रो को लाने पर वार्ता हुई। करीब पांच किलोमीटर का ट्रैक जुड़ने से नोएडा और गाजियाबाद दोनों जिले के लोगों को फायदा होगा। समय भी बचेगा। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द मेट्रो प्रोजेक्ट की फाइल को फाइनल कर काम शुरू कराया जाए। साहिबाबाद में सरकारी अस्पताल खोले जाने के मुद्दे को भी सांसद ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed