फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MP filed a case against Congress leader Dolly Sharma and media person

Ghaziabad News: कांग्रेस नेता डॉली शर्मा व मीडियाकर्मी के खिलाफ सांसद ने दर्ज कराया केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
MP filed a case against Congress leader Dolly Sharma and media person
गाजियाबाद। सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस नेता डॉली शर्मा व मीडियाकर्मी इमरान खान के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि डाॅली शर्मा ने सांसद पर 31,000 वर्गमीटर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल किया है।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में सांसद अतुल गर्ग ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी रहीं डाॅली शर्मा ने 12 अप्रैल 2024 को मीडिया के सामने उनको भूमाफिया कहा था। डॉली शर्मा ने कहा था कि 31,000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर उन्होंने कब्जा कर लैंड क्राफ्ट डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड इंटीग्रेटिड टाउनशिप में निर्माण किया है। डॉली शर्मा ने यह भी दावा किया कि उनके पास इसके प्रमाण भी है, जबकि, ऐसा कोई प्रमाण उनके पास नहीं है। इसकी पूरी वीडियो और खबर मीडियाकर्मी से मिलीभगत कर वायरल कराई गई, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई। वहीं, एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed