फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mother brutally murdered her daughter due to illicit relationship

रंगरलियां मना रही थी महिला: सगे भतीजे संग मां थी हमबिस्तर, बेटी ने देखा तो उसे काट डाला... यहीं न रुकी दरिंदगी

Mon, 01 Apr 2024 10:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Apr 2024 10:32 PM IST
सार

बेटी ने अपनी मां को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और उसने पिता से यह बात बताने की बात कही थी। जिसके बाद गुस्से में मां ने ही हंसिया (दंराती) से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन
Mother brutally murdered her daughter due to illicit relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर में रविवार शाम छह वर्षीय बच्ची काव्या की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। बच्ची ने अपनी मां सुरेखा को उसके सगे भतीजे अंकित के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और उसने पिता से यह बात बताने की बात कही थी। जिसके बाद गुस्से में मां सुरेखा ने ही हंसिया (दंराती) से उसकी हत्या कर दी। जांच में अहम सुराग मिलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस को पहले लगा तंत्र विद्या से जुड़ा मामला
गांव निवासी राजीव कुमार की छह वर्षीय बेटी काव्या की रविवार की शाम अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। बच्ची की हत्या की सूचना के बाद पुलिस के होश उड़ गए। एएसपी राजकुमार अग्रवाल व सीओ आशुतोष शिवम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। देर रात तक हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस जांच करती रही। यह हत्याकांड पुलिस को पहले तंत्र विद्या से जुड़ा मामला लग रहा था। सुबह करीब 10 बजे एसपी अभिषेक वर्मा गांव पहुंचे और मामले की गहनता से जांच कराते हुए सर्विलांस, एसओजी, फोरेंसिक और पुलिस की चार टीमों का गठन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बजे घर से ही मिले हत्या के सबूत-
फारेंसिक टीम की जांच में करीब एक बजे पुलिस को हत्याकांड से जुड़े कई अहम सबूत हाथ लगे, तो उन्होंने गांव से हापुड़ के लिए रवाना हुए एसपी अभिषेक वर्मा को जानकारी दी। सबूत मिलने के बाद बीच रास्ते से ही एसपी वापस गांव पहुंच गए। वहां उन्होंने मौके पर मिले सबूतों के आधार पर ही मृतक बच्ची की मां सुरेखा और ताई, मृतका के तहेरे भाई अंकित को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

घर से घटनास्थल तक मिले खून के छींटे-
जांच के दौरान फारेंसिक टीम को मृतका के घर और खंडहर तक खून के छींटे पड़े मिले। जिसके बाद टीम ने एसपी की अगुवाई में पूरे घर की गहनता से जांच की। रसोईघर में ताजा चौका लगाया गया था। इसके अलावा पूरे घर को धोया गया था। केमिकल से जांच की गई तो घर में रसोई, कमरे और नाली में खून मौजूद मिला। दरांती को भी पुलिस ने बरामद कर दिया। हिरासत में लेकर सुरेखा और अंकित से गहनता से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

दरांती से शरीर पर कई जगह किए वार-
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सुरेखा और उसके भतीजे अंकित के काफी दिनों से अवैध संबंध थे और दोनों छिपकर मिलते रहते थे। रविवार दोपहर को काव्या ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और यह बात पापा को बताने की बात कही थी। सुरेखा गुस्सैल थी और गुस्से में उसने उसे खूब पीटा और दरांती से शरीर पर कई जगह वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शाम के समय जब आसपास कोई नहीं था तो दोनों ने शव को चुनरी में छिपाकर खंडहर में फेंक दिया और बच्चे के लापता होने का नाटक शुरू कर दिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

बेटी से रोज बात करता था पिता राजीव-
मृतक बच्ची काव्या का पिता राजीव ट्रक ड्राइवर है। वह अक्सर काम के कारण घर से बाहर रहता था। बेटी की मौत की सूचना के बाद वह गांव पहुंचा। उसने बताया कि वह रोज अपनी पत्नी और बेटे से फोन पर बात करता था। रविवार को भी उसने बेटी से बात की थी। उसे नहीं पता था कि आखिरी बार वह बेटी से बात कर रहा है।

सुरेखा ने डिलीट कर दी थी मोबाइल की कॉल डिटेल-
राजीव के अनुसार वह पत्नी से फोन पर प्रतिदिन बात करता था, लेकिन रविवार को उसकी पत्नी ने कुछ देर ही बात की थी। उस दिन राजीव से बात करने के बाद ही उसकी पत्नी ने मोबाइल के सभी नंबर डिलीट कर दिए थे।

गमगीन माहौल पर किया गया बेटी का अंतिम संस्कार-
सोमवार की शाम को काव्या का शव गांव पहुंचा तो हर कोई उसकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आया। गांव की महिलाओं की आंखों में उसके लिए आंसू थे। देर शाम को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed