{"_id":"60f59b7b0d7b1666b6737fc1","slug":"more-than-two-lakh-rupees-looted-from-sugar-trader-on-strength-of-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजियाबाद: हथियारों के बल पर चीनी व्यापारी से दो लाख 70 हजार रुपये की लूट, मौके पर पहुंची पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजियाबाद: हथियारों के बल पर चीनी व्यापारी से दो लाख 70 हजार रुपये की लूट, मौके पर पहुंची पुलिस
Mon, 19 Jul 2021 09:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 19 Jul 2021 09:04 PM IST
सार
दिल्ली नवीन शहादरा में मुलचंद गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उनका लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के गुलाबवाटी कॉलोनी में भोलनाथ सुगर कंपनी के नाम से एक दुकान है।
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Social Media
विस्तार
गाजियाबाग के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की गुलाब वाटिका कॉलोनी में सोमवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने चीनी कारोबारी से पिस्टल के बल पर 2 लाख 70 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन
दिल्ली नवीन शहादरा में मुलचंद गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उनका लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के गुलाबवाटी कॉलोनी में भोलनाथ सुगर कंपनी के नाम से एक दुकान है। सोमवार शाम करीब सात बजे एक बाइक पर तीन बदमाश उनकी दुकान के बाहर आकर रुके। दो बदमाश दुकान में आए और चीनी के दाम पूछने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों ने अपनी पिस्टल निकालकर संचालक पर तान दी और पैसे देने को कहा। पीड़ित ने पैसे नहीं होने की बात कही तो बदमाशों ने संचालक को गोली मारने की धमकी दी। तभी एक बदमाश ने गल्ले में रखे करीब 2 लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
पैसे लूटने के बाद बदमाश पीड़ित का फोन भी साथ ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है।