फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than half did not vote

Ghaziabad News: आधे से ज्यादा ने नहीं किया मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
More than half did not vote
गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर इस बार न किसी की हवा दिखी। न किसी के खिलाफ बहुत गुस्सा। उत्साह की कमी मतदान में भी नजर आई। 29.40 लाख में से आधे से ज्यादा मतदाता वोट डालने के लिए ही नहीं गए। 49.78 फीसदी ने ही मतदान किया, जो 2019 के 55.86 फीसदी से 7.08 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि मतदान का ग्राफ किसी एक इलाके में गिरा है। पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। पांचों में ही एक जैसा हाल है। सभी में पहले से कम वोट पड़े हैं। मतदान में धौलाना एक बार फिर सबसे आगे रहा है। साहिबाबाद एक बार फिर फिसड्डी रहा है। यह हाल तब है जबकि चुनाव आयोग ने इस बार सोसायटियों के अंदर ही बूथ बनवा दिए ताकि मतदाताओं को वोट डालने के लिए दूर न जाना पड़े। युवा और महिला बूथ बनाए गए। बूथों पर गर्मी से बचाने के इंतजाम भी किए गए।
विज्ञापन

तमाम प्रयास के बावजूद सुबह से लेकर शाम तक कहीं भी मतदाताओं की भारी भीड़ नजर नहीं आई। दोपहर में तो सन्नाटा ही पसरा रहा। सुबह नौ से 11 के बीच सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। उम्मीद थी कि दोपहर की गर्मी बीत जाने के बाद शाम को लंबी लाइनें लगेंगी लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। कुल मिलाकर लगभग 14.5 लाख वोट पड़े हैं। जमानत राशि बचाने के लिए इसका छठा हिस्सा यानी लगभग 2.40 लाख वोट चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विस. क्षेत्र 2024 2019 अंतर

1. धौलाना 59.31 65.81 -6.5



2. मुरादनगर 54.08 60.06 -5.98



3. लोनी 54.03 57.76 -3.73

4. गाजियाबाद 47.09 53.27 - 6.18

5. साहिबाबाद 42.84 49.57 -6.73




10.67

सुबह नौ बजे



24.45
सुबह 11 बजे



33.94
दोपहर एक बजे



41.13
दोपहर तीन बजे



48.22
शाम पांच बजे



49.78
शाम छह बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed