{"_id":"69f7a4a73f24ad00fa0c843a","slug":"more-than-100-water-harvesting-systems-will-be-installed-in-the-district-with-a-cost-of-rs-5-crore-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18529-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जिले में 5 करोड़ से लगाए जाएंगे 100 से अधिक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जिले में 5 करोड़ से लगाए जाएंगे 100 से अधिक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन
चारू शर्मा
साहिबाबाद। जिले में बढ़ती पानी की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। शहरवासियों को जल संकट से राहत दिलाने के लिए अब रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत जिले भर में 100 से अधिक हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार करने की योजना बनाई गई है। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
हर साल गर्मी के मौसम में जल स्तर तेजी से गिरता है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए यह योजना तैयार की गई है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जरिए बारिश के पानी को संरक्षित कर भूजल स्तर को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। जलकल विभाग ने इस परियोजना को अमल में लाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और मई माह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। परियोजना के तहत सरकारी भवनों, पार्कों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर इन सिस्टम को स्थापित किया जाएगा।
इस योजना को सही तरीके से लागू किया गया तो आने वाले वर्षों में जिले में जल संकट काफी हद तक कम हो सकता है। इससे न केवल भूजल स्तर में सुधार होगा बल्कि पानी की बर्बादी पर भी रोक लगेगी। वहीं शहर की हाइराईज सोसायटी में भी पानी के स्तर को ऊपर लाने के लिए सोसायटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए हुए हैं। निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों और संस्थानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएं और जल संरक्षण में सहयोग करें। (संवाद)
विज्ञापन
-वर्जन-
रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से शहर में पानी के स्तर पर असर पडेगा। लगातार पानी स्तर नीचे जा रहा है। लोगों को स्वच्छ और प्रर्याप्त पानी मिल सके। इस लिए निगम की तरफ से यह योजना बनाई गई है।- केपी आनंद, जीएम, जलकल