फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More patients suffering from cold and fever in Arogya Health Fair

Ghaziabad News: आरोग्य स्वास्थ्य मेले में सर्दी-जुकाम बुखार के मरीज अधिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
More patients suffering from cold and fever in Arogya Health Fair
सादिक नगर के स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज का इलाज करती डॉक्टर निहारिका। संवाद
गाजियाबाद। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में इलाज कराने आए अस्सी फीसदी मरीजों को सर्दी, जुकाम और बुखार के अलावा शरीर में दर्द की परेशानी थी। अलग-अलग केंद्रों पर 423 महिलाओं और 236 बच्चों का टीकाकरण हुआ। कुत्ते एवं बंदरों के काटने पर 68 लोगों काे एंटीरेबीज का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिले में रविवार को 67 केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में 3185 मरीज उपचार कराने पहुुंचे। नोडल ने बताया कि मेले में इलाज कराने पहुंचे 80 फीसदी मरीजों को बुखार और कमजोरी की परेशानी थी। उन्होंने बताया कि बुखार, खांसी और गले में दर्द के 65 फीसदी मरीज थे, जबकि 20 फीसदी मरीजों में जोड़ों का दर्द, उच्च रक्तचाप, मधुमेह की समस्या देखने को मिली। इलाज कराने आए 536 मरीजों को सीटी स्कैन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए एमएमजी, जिला संयुक्त और महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


सतर्कता बरतने की जरूरत
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र घूकना की प्रभारी डॉ. संगीता ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। इस समय सुबह और शाम के समय सर्दी हो रही है। ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि मौसम में बदलाव के समय शरीर उसके अनुरूप ढल नहीं पाता है। इस कारण से लोग बीमार हो जाते हैं। डॉ. संगीता का कहना है कि अभी दस से 15 दिन तक सुबह शाम सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सुबह के समय टहलने के अलावा गुनगुना पानी पीएं। अगर जुकाम या बुखार हो रहा हो तो एंटीबायोटिक दवाई लेने से बचें, पैरासीटामॉल ले सकते हैं, लेकिन उसकी डोज मरीज के वजन के अनुसार तय होता है। इसलिए दवाई लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल में 20 घायलों को लगा एंटीरेबीज
सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अवकाश के दिन रविवार को एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में 20 घायलों को एंटीरेबीज का टीका लगाया गया। इनमें 14 लोग कुत्तों के काटने से घायल हुए थे, जबकि चार लोगों को बंदर और दो लोगों को पालतू बिल्ली ने काट लिया था।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed