{"_id":"6a4eb23047b29223d203a1a6","slug":"monsoon-has-arrived-but-the-cleaning-of-drains-in-the-industrial-area-has-not-yet-begun-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21093-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मानसून आया पर शुरू नहीं हुई औद्योगिक क्षेत्र के नालाें की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मानसून आया पर शुरू नहीं हुई औद्योगिक क्षेत्र के नालाें की सफाई
विज्ञापन
मेरठ रोड पर सड़क किनारे फैला सिल्ट। संवाद
साहिबाबाद। मानसून आ गया, लेकिन साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में नालों की सफाई का काम पूरा नहीं हो सका है। इतना ही नहीं जिन नालों को साफ किया गया था, अब उनकी सिल्ट भी वापस उसी जगह पहुंच गई। इससे सफाई पर खर्च किए लाखों रुपये भी नाले में ही बह गए। यदि सफाई नहीं कराई गई तो औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव से न सिर्फ आवागमन प्रभावित होगा, बल्कि कर्मचारियों के न आने के कारण उद्यमियों को भी नुकसान हो सकता है।
दरअसल, साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में दो हजार से अधिक छोटी-बड़ी फैक्टरियां संचालित हैं। इन इकाइयों में प्रतिदिन हजारों कर्मचारी काम करने आते हैं। नालों की समय पर सफाई नहीं होने से क्षेत्र में पानी निकासी प्रभावित होगी और कर्मचारी भी नहीं आ सकेंगे। साहिबाबाद में रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास नालों की सफाई के बाद सिल्ट सही से नहीं उठाया गया इससे आसपास बदबू से परेशानी हो रही है। वहीं, रेलवे रोड पर भी नालों का सिल्ट बाहर निकाल कर सड़क पर छोड़ दिया गया और अब बारिश में बहकर दोबारा नाले में पहुंच गई। उधर, यूपीसीडा के प्रबंधक सोनू कुमार पांडेय ने बताया कि दो जुलाई को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साईट-4 का टेंडर खुल गया है। अगले हफ्ते से क्षेत्र के सभी बड़े नालों की सफाई कराई जाएगी। जहां से सिल्ट नहीं उठाया गया है उसे भी फिर से सफाई करके उठाया जाएगा।
-- -