फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Molested the girl by saying why she did not keep the fast in my name

Ghaziabad News: मेरे नाम का व्रत क्यों नहीं रखा, कहकर युवती से की छेड़खानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Molested the girl by saying why she did not keep the fast in my name
गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी में करवाचौथ के दिन अपनी छत पर गईं बहनों से दबंग ने छेड़खानी की। युवती का हाथ पकड़कर अपनी छत की ओर खींचा और कहा कि करवाचौथ पर इस बार उसने उसके नाम का व्रत क्यों नहीं रखा। मामले में हर्ष समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि करवाचौथ पर उनकी मां ने व्रत रखा था। वह अपनी बहन के साथ छत पर चांद को देखने के लिए गई थीं तभी पड़ोसी हर्ष अपने एक साथी के साथ छत पर आया और टिप्पणी करने लगा। युवती से कहा कि उसने करवाचौथ पर उसके नाम का व्रत क्यों नहीं रखा। इतना ही नही, उसने हाथ पकड़कर युवती को अपनी छत पर खींचने की कोशिश की। युवती की मां, पिता व बहन ने उसको शोर मचाकर बचाया। मामले में युवती के पिता ने हर्ष, चीनू समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता ने बताया कि हर्ष चोरी, छेड़खानी के कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। लगातार वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed