{"_id":"645ff3b9e6fd40fe3601c694","slug":"mohini-sharma-destroyed-bjps-fort-in-khoda-shahibabad-news-c-30-1-106285-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खोड़ा में मोहिनी शर्मा ने ढहाया भाजपा का किला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खोड़ा में मोहिनी शर्मा ने ढहाया भाजपा का किला
विज्ञापन
खोड़ा। खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी मोहिनी शर्मा ने जनता का मनमोह कर रीना भाटी के खिलाफ 33042 वोटों पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार रीना भाटी को पांच हजार 769 वोटों से हराया लेकिन वह रीना भाटी के पुराने रिकॉर्ड 20 हजार वोटों के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाईं। आठ राउंड की मतगणना में रीना भाटी को 27 हजार 273 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी मुन्नी देवी को 4746 मत पड़े। परिषद के चुनाव में कुल एक लाख 75 हजार वोट में से दस प्रत्याशियों को 73 हजार 695 मत पड़े, जिनमें से 4548 मत रद्द हो गए। शाम छह बजे मतगणना स्थल पर अधिकारियों ने विजेता मोहिनी शर्मा को प्रमाण पत्र सौंपा।
पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा की पत्नी मोहिनी शर्मा ने चुनाव के पहले राउंड से ही भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ बढ़त बना ली थी। उन्हें पहले राउंड में 7 हजार 389 वोट मिले थे। वहीं रीना भाटी को 5500 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। दूसरे राउंड में बैलेट पेपर खोलने के लिए टेबल पर लाए गए तो मोहिनी शर्मा के समर्थकों को हौसला मिलने लगा। दूसरे राउंड में खोड़ा के लोगों ने मोहिनी शर्मा पर विश्वास दिखाया और उन्हें 2800 वोटों से फिर बढ़त में कर दिया। उनके खाते में छह हजार 191 वोट गए जबकि रीना भाटी को 5203 वोट पड़े। तीसरे राउंड में वोटों की बढ़त का अंतर 3700 से भी पार हो गया। जैसे-जैसे मत पेटियां खुल रही थीं वैसे ही मतगणना स्थल से रीना भाटी के एजेंट भी टेबल छोड़ने लगे थे। दोपहर बाद योगेश भाटी ने मतगणना स्थल पर मोर्चा संभाला। चौथे राउंड में मोहिनी शर्मा को 4200 और पांचवें व छठे राउंड में 4500 वोटों से आगे रहीं। फाइनल आठवें राउंड में उनकी पांच हजार 769 वोटों से जीत घोषित कर दिया। चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला सिंह का रहा। उन्हें महज 610 वोट ही पड़े और उनकी जमानत जब्त हो गई।
खोड़ा की जनता को छह महीने में दिलाउंगी गंगाजल :
चुनाव जीतने के बाद मोहिनी शर्मा ने कहा कि खोड़ा की जनता से किया गंगाजल आपूर्ति का वादा मेरी पहली प्राथमिकता है। छह महीने में लोगों को हर घर गंगाजल पहुंचाया जाएगा। पहली बैठक में गंगाजल आपूर्ति को लेकर बनी योजना पर चर्चा कर उस प्रस्ताव को पास कराया जाएगा। वहीं, उनके पति और पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा ने कहा कि लोगों ने हमारे चुनाव चिह्न पानी के नल को सबसे ज्यादा वोट देकर हमें और भी संकल्पबद्ध कर दिया है। खोड़ा में सिर्फ गंगाजल ही नहीं, अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी।